ePaper

Virat Kohli का इंस्टाग्राम अकाउंट कहां गया? प्रोफाइल सस्पेंड या डिएक्टिवेट? सर्च करने पर नहीं दिख रहा

Updated at : 30 Jan 2026 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
Where did Virat Kohli's Instagram account go profile suspended or deactivated not showing in search.

Virat Kohli का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड या डिएक्टिवेट?

Virat Kohli's Instagram account suspended or deactivated: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट शुक्रवार देर रात अचानक गायब हो गया. फैंस को सर्च रिजल्ट में Profile isn’t available दिख रहा है. लोगों ने इस मामले पर तरह-तरह की अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं.

विज्ञापन

Virat Kohli’s Instagram account suspended or deactivated: शुक्रवार की देर रात सोशल मीडिया की दुनिया में जैसे अचानक सन्नाटा छा गया. फैंस रोज की तरह विराट कोहली का इंस्टाग्राम खोलने पहुंचे, लेकिन स्क्रीन पर उनका चेहरा नहीं, बल्कि एक ठंडा सा मैसेज दिखा- “Profile isn’t available.” यानी यह पेज उपलब्ध नहीं है. क्रिकेट की दुनिया के स्टार का इंस्टाग्राम अकाउंट ही एक्सेस नहीं हो रहा. अगर आप भी विराट कोहली का इंस्टाग्राम नहीं देख पा रहे हैं, तो आप अकेले नहीं हैं. करोड़ों दिलों की धड़कन माने जाने वाले क्रिकेट स्टार का अकाउंट यूं अचानक गायब हो जाए, यह किसी को समझ नहीं आ रहा. इसके पीछे क्या कारण है? लोगों ने तरह तरह की अटकलें लगानी शुरू कर दी. 

क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में शामिल विराट कोहली का ऑफिशियल इंस्टाग्राम प्रोफाइल अचानक गायब हो जाने से फैंस और सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. कोहली के इंस्टाग्राम पर करीब 274 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. विराट का इंस्टाग्राम फैंस के लिए क्रिकेट अपडेट, उनकी निजी जिंदगी के पल और प्रमोशनल पोस्ट्स एक बड़ा जरिया रहा है. लेकिन अचानक उसकी उपस्थिति गायब हो गई है. इस मामले पर न तो विराट, न ही उनकी टीम और न ही इंस्टाग्राम (मेटा) की तरफ से कोई बयान आया है. यह बदलाव जानबूझकर किया गया है, तकनीकी समस्या है या किसी अन्य कारण से हुआ.

भाई का अकाउंट भी गायब दिख रहा है

क्रिकेट जगत और डिजिटल दुनिया में कोहली की बड़ी उपस्थिति के बावजूद, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि क्या उन्होंने इंस्टाग्राम खुद डीएक्टिवेट किया है, या यह कोई टेक्निकल गड़बड़ या अस्थायी समस्या है. सोशल मीडिया पर कई फैंस इसके लिए अलग-अलग वजहें खोज रहे हैं. ऐसा नहीं है, कि यह केवल विराट के साथ हुआ है. विराट के छोटे भाई विकास कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट भी इसी समय खोजने पर दिखाई नहीं दे रहा है. वहाँ भी वही “पेज उपलब्ध नहीं” संदेश दिख रहा है, जिससे कई और तरह की अटकलों को और जोर मिला है.

फैंस की मजेदारी टिप्पणियां

इस मामले पर फैंस की प्रतिक्रियाएं भी दिलचस्प हैं. कहीं चिंता है, कहीं मजाक. कई लोग तो अनुष्का शर्मा के कमेंट सेक्शन में पहुंचकर में पूछ रहे हैं, “भाई का अकाउंट कहां गया?” वहीं कुछ यूजर्स इसे किसी बड़े ऐलान से जोड़ रहे हैं, तो कुछ इसे तकनीकी गड़बड़ी मान रहे हैं. मीम्स और जोक्स की भी बाढ़ आ गई है. 

एक्स पर अब भी सक्रिय दिख रहा अकाउंट

हालांकि, कोहली का एक्स (ट्विटर) अकाउंट अभी भी सक्रिय है. उन्होंने हाल ही में 23 जनवरी को साइना नेहवाल को उनके शानदार करियर और रिटायरमेंट पर बधाई भी दी थी. इससे लगता है कि इंस्टाग्राम वाली घटना कोई टेक्निकल मामला है.

हालांकि सच्चाई अभी भी साफ नहीं है. यह कहना मुश्किल है कि कोहली ने खुद अकाउंट बंद किया, इंस्टाग्राम ने किसी वजह से कार्रवाई की, या फिर यह सिर्फ एक अस्थायी तकनीकी समस्या है. जब तक आधिकारिक बयान नहीं आता, तब तक सब कुछ सिर्फ कयास ही माना जाएगा.

अब फैंस को इंतजार है कि क्या यह सिर्फ एक छोटा सा डिजिटल ब्रेक है, किसी बड़ी घोषणा की तैयारी, या फिर सच में कोई तकनीकी गड़बड़ी? जवाब जो भी हो, विराट कोहली का इंस्टाग्राम गायब होना इस समय इंटरनेट की सबसे बड़ी पहेली बन गया है.

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: रिंकू सिंह बने ‘सुपरमैन’, हवा में उड़कर लपके 4 कैच, इस मामले में की रहाणे की बराबरी

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: विशाखापत्तनम में आया शिवम दुबे का तूफान, जड़ी फिफ्टी, युवराज के रिकॉर्ड के करीब पहुंचे

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola