ePaper

जब चहल ने धारण किया देवर्षि नारद का रूप, फोटो देख फैंस हुए हैरान, इस बात पर नहीं कर पा रहे यकीन

Updated at : 26 May 2021 2:18 PM (IST)
विज्ञापन
जब चहल ने धारण किया देवर्षि नारद का रूप,  फोटो देख फैंस हुए हैरान, इस बात पर नहीं कर पा रहे यकीन

स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने ट्वीटर अकांउट से अपनी बचपन की कई थ्रोबैक तसवीरें पोस्ट की हैं. इन तसवीरों को देख कर इस बात पर यकीन करना मुश्किल है कि फोटो में चहल ही हैं.

विज्ञापन

टीम इंडिया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. कुछ ही दिनों पहले परिवार में कोरोना के केस सामने आने के बाद चहल और धनश्री ने सोशल मीडिया से थोड़ी दूरी बना ली थी, पर अब ये स्टार कपल फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गये हैं. एक तरफ जहां पत्नी धनश्री अपने अकांउट से रोज डांस के एक बेहतरीन वीडियो शेयर कर रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ चहल भी पीछे नहीं है. चहल ने बुधवार को अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है.

स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने ट्वीटर अकांउट से अपनी बचपन की कई थ्रोबैक तसवीरें पोस्ट की हैं. इन तसवीरों को देख कर इस बात पर यकीन करना मुश्किल है कि फोटो में चहल ही हैं. टीम इंडिया के इस स्टार गेंदबाज ने अपनी बचपन की दो तसवीरों को शेयर कर लिखा कि चाइल्डहुड मेमोरी यानि बचपन की यादें. इस तसवीरों में चहल दो अलग-अलग रूपों में नजर आ रहे हैं. एक तसवीर में तो चहल नारद बने नजर आ रहे हैं. इन तसवीरों को देख कर फैंस भी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.

Also Read: VIDEO: जब श्रीलंकाई फैन ने रहाणे को जबरदस्ती किया किस, कोहली-रोहित ने मजे लेते हुए दिया ऐसा रिएक्शन

बता दें कि टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा भी हमेशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अपने बेहतरीन डांस के लिए मशहूर धनश्री वर्मा बीच-बीच में अपने फैन्स के लिए नये-नये वीडियो बनाकर पोस्ट करती रहती हैं. मालूम हो कि धनश्री एक मशहूर कोरियोग्राफर भी हैं. उनके बनाये डांस वीडियो को लोग बहुत अधिक पसंद करते हैं. सोशल मीडिया में धनश्री के फैन फोलोविंग भी अच्छा खास है. लंबे रिलेशनशिप के बाद चहल ने अपनी गर्लफ्रेंड धनश्री वर्मा के साथ 22 दिसंबर 2020 को शादी के बंधन में बंधे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola