ePaper
Live Updates

WI vs IND 4th T20 Highlights: भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, वेस्टइंडीज को 59 रन से हराया

Updated at : 07 Aug 2022 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
WI vs IND 4th T20 Highlights: भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, वेस्टइंडीज को 59 रन से हराया

West Indies vs India 4th t20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आज चौथा मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 59 रन से हराकर टी-20 सीरीज पर कब्जा कर लिया है. रविवार को खेला जाने वाला मुकाबला एक औपचारिकता मात्र है. भारत ने 3-1 से सीरीज पर कब्जा कर लिया है. वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. यह मैच अमेरिका के फ्लोरिडा में खेला गया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. जवाब में वेस्टइंडीज 19.1 ओवर में 132 रन ही बना सकी. इस प्रकार भारत ने यह मुकाबला 59 रनों से जीत लिया.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
12:33 AM. 7 Aug 2212:33 AM. 7 Aug

भारत ने वेस्टइंडीज को 59 रन से हराया

भारत ने वेस्टइंडीज को चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शनिवार को यहां 59 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-1 की अजेय बढ़त बनायी. भारत ने पांच विकेट पर 191 रन बनाने के बाद वेस्टइंडीज को 132 रन पर ऑल आउट कर दिया.

12:33 AM. 7 Aug 2212:33 AM. 7 Aug

वेस्टइंडीज की आधी टीम आउट

11 ओवर की समाप्ति पर वेस्टइंडीज ने अपना 100 रन पूरा किया. लेकिन इस दौरान वेस्टइंडीज की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. महत्वपूर्ण बल्लेबाज काइल मेयर्स के रूप में पहला झटका लगा. उसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल पर ब्रेंडन किंग, डेवन थॉमस, निकोलस पूरन और रॉवमेन पॉवेल भी आउट हो गये. क्रीज पर शिमरन हेटमायर और जेसन होल्डर हैं.

12:33 AM. 7 Aug 2212:33 AM. 7 Aug

वेस्टइंडीज को पहला झटका, मेयर्स आउट

काईल मेयर्स आउट हो गये हैं. वेस्टइंडीज को पहला झटका लगा है. आवेश खान ने अपनी ही गेंद पर मेयर्स का कैच लपका. मेयर्स आठ गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हुए हैं.

12:33 AM. 7 Aug 2212:33 AM. 7 Aug

भारत ने बनाये 191 रन 

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाये. वेस्टइंडीज को जीत के लिए 192 रन बनाने होंगे. अक्षर पटेल ने आठ गेंद पर 20 रन बनाये. वहीं, संजू सैमसन 23 गेंद पर 30 रन बनाकर नाबाद रहे. ऋषभ पंत ने सबसे अधिक 44 रन बनाये.

12:33 AM. 7 Aug 2212:33 AM. 7 Aug

ऋषभ पंत आउट, भारत को चौथा झटका

ऋषभ पंत 44 रन बनाकर आउट हो गये हैं. भारत को चौथा झटका लगा है. मैककॉय की गेंद पर ड्रेक्स ने पंत का कैप लपका. पंत ने 31 गेंद की अपनी पारी में छह चौके लगाये. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर दिनेश कार्तिक आये हैं.

12:33 AM. 7 Aug 2212:33 AM. 7 Aug

भारत को तीसरा झटका, दीपक हुड्डा आउट

दीपक हुड्डा 21 रन बनाकर आउट हो गये हैं. भारत को तीसरा झटका लगा है. हुड्डा ने 19 गेंद की अपनी पारी में दो चौके लगाये. उनकी जगह बल्लेबाजी करने संजू सैमसन क्रीज पर आये हैं. अल्जारी जोसेफ की गेंद पर ब्रेंडन किंग ने हुड्डा का कैच पकड़ा. दूसरी छोर पर ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर रहे हैं.

12:33 AM. 7 Aug 2212:33 AM. 7 Aug

10 ओवर में भारत के 96 रन

10 ओवर की समाप्ति पर भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिये हैं. भारत आज 200 के पार के स्कोर का लक्ष्य रखेगा. कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव आउट हो गये हैं. ऋषभ पंत 16 और दीपक हुड्डा 19 रन बनाकर खेल रहे हैं.

12:33 AM. 7 Aug 2212:33 AM. 7 Aug

भारत को दूसरा झटका, सूर्यकुमार आउट

सूयकुमार यादव आउट हो गये हैं. भारत को दूसरा झटका लगा है. अल्जारी जोसेफ ने यादव को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया है. उन्होंने 14 गेंद पर दो छक्के और एक चौका मारा. उनकी जगह बल्लेबाजी करने दीपक हुड्डा कीज पर आये हैं.

12:33 AM. 7 Aug 2212:33 AM. 7 Aug

भारत को पहला झटका, रोहित शर्मा आउट

टीम इंडिया को पहला झटका लगा है. कप्तान रोहित शर्मा आउट हो गये हैं. रोहित शर्मा ने 16 गेंद पर 33 रन बनाये. अकील होसेन ने रोहित शर्मा को बोल्ड कर दिया. अपनी पारी में रोहित शर्मा ने दो चौके और तीन छक्के लगाये.

12:33 AM. 7 Aug 2212:33 AM. 7 Aug

भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव सलामी बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों आज एक बड़ी शुरुआत देना चाहेंगे, जिससे भारत एक बड़ा स्कोर कर सके.

12:33 AM. 7 Aug 2212:33 AM. 7 Aug

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, शिमरोन हेटमायर, डेवोन थॉमस (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, डोमिनिक ड्रेक्स, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ओबेद मैककॉय.

12:33 AM. 7 Aug 2212:33 AM. 7 Aug

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, अवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह.

12:33 AM. 7 Aug 2212:33 AM. 7 Aug

वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. गीली आउटफिल्ड की वजह से जहां टॉस में देरी हुई वहीं, अब खेल शुरू होने में भी विलंब होगा. उम्मीद की जा रही है कि करीब नौ बजे से खेल शुरू होगा.

12:33 AM. 7 Aug 2212:33 AM. 7 Aug

गीली आउटफिल्ड के कारण टॉस में हो रही देरी

गीली आउटफिल्ड के कारण टॉस सही समय पर शुरू नहीं हो पाया है. अंपायर ने पिच और ग्राउंड का मुआयना किया है. जल्द ही फैसला लिया जायेगा.

12:33 AM. 7 Aug 2212:33 AM. 7 Aug

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन

ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, शिमोन हेटमायर, डेवोन थॉमस (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, डोमिनिक ड्रेक्स/कीमो पॉल, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ओबेद मैककॉय.

12:33 AM. 7 Aug 2212:33 AM. 7 Aug

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान / रवि बिश्नोई / हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह.

12:33 AM. 7 Aug 2212:33 AM. 7 Aug

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी-20 मुकाबला

West Indies vs India 4th t20 Live score Update: भारतऔर दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आज चौथा मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच अमेरिका के फ्लोरिडा में खेला जा रहा है. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है. आज का मुकाबला जीतकर भारत सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. पिछले मैच में रोहित शर्मा कमर में खिंचाव की वजह से मैदान से बाहर चले गये थे. उनके वापसी की उम्मीद है. वहीं, श्रेयस अय्यर और दीपक हुड्डा अपना बेस्ट देने का प्रयास करेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola