VIVO IPL 2021 CSK v DC Live Score Streaming : धवन और शॉ के तूफान में उड़ा चेन्नई, दिल्ली की 7 विकेट से धमाकेदार जीत
Mumbai: Shikhar Dhawan of Delhi Capitals plays a shot during match 2 of the Indian Premier League 2021 between Chennai Super Kings and the Delhi Capitals, at the Wankhede Stadium in Mumbai, Saturday, April 10, 2021. (PTI Photo/Sportzpics for IPL)(PTI04_10_2021_000294B) *** Local Caption ***
IPL 2021 Live Match Score, VIVO IPL 2021 CSK v DC Live Cricket Score Streaming Online at Hotstar, Star Sports 1 Hindi IPL Live Cricket Match Watch Online: आईपीएल 2021 के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की धमाकेदार जीत हुई. दिल्ली ने चेन्नई को 7 विकेट से रौंद दिया. दिल्ली की ओर से धवन ने 85 और पृथ्वी शॉ ने 72 रन बनाये. चेन्नई के 190 रनों के लक्ष्य को दिल्ली ने तीन विकेट खोकर 18 ओवर और 4 गेंद में हासिल कर लिया. मैच से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ…
दिल्ली ने चेन्नई के खिलाफ सबसे अधिक रन के लक्ष्य को हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया
दिल्ली ने चेन्नई के खिलाफ आईपीएल में सबसे अधिक रन के लक्ष्य को हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया है. हालांकि पंजाब और केकेआर के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाया. पंजाब ने 2014 में दुबई में 206 रन का पीछा करते हुए जीत दर्ज की थी. वहीं 2012 में केकेआर ने 191 रन के लक्ष्य को हासिल कर जीत दर्ज की थी.
पंत ने डेब्यू कप्तानी में दिल्ली को दिया जीत का तोहफा
पंत ने जीत के साथ अपनी कप्तानी की शुरुआत की है. चेन्नई के खिलाफ पंत ने कप्तानी में डेब्यू किया और पहले मैच में ही चेन्नई जैसी मजबूत टीम को हरा दिया.
चेन्नई के गेंदबाजों ने किया निराश
चेन्नई की अच्छी बल्लेबाजी के बावजूद उसे हार का सामना करना पड़ा. इसके पीछे गेंदबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन है. धवन और शॉ ने चेन्नई के किसी भी गेंदबाज को चलने नहीं दिया. दोनों चेन्नई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. चेन्नई की ओर से शार्दुल ठाकुर ने 3 ओवर 4 गेंद में 53 रन देकर दो विकेट लिये. जबकि ब्रावो ने 4 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट लिये.
धवन और शॉ के तूफान में उड़ा चेन्नई, दिल्ली की 7 विकेट से धमाकेदार जीत
धवन और पृथ्वी शॉ की धमाकेदारी पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2021 के दूसरे मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया. धवन ने 85 और पृथ्वी शॉ ने 72 रन बनाये. चेन्नई के 190 रनों के लक्ष्य को दिल्ली ने तीन विकेट खोकर 18 ओवर और 4 गेंद में हासिल कर लिया.
दिल्ली को दूसरा झटका, धवन 85 रन बनाकर आउट
दिल्ली को दूसरा झटका शार्दुल ठाकुर ने दी है. ठाकुर ने धवन को अपना शिकार बनाया. धवन ने 54 गेंदों में 2 छक्के और 10 चौकों की मदद से 85 रन बनाये.
चेन्नई के खिलाफ धवन ने बनाया रिकॉर्ड 900 से अधिक रन, कोहली को पछाड़ा
चेन्नई के खिलाफ धवन ने रिकार्ड 900 से अधिक रन बना लिये हैं. धवन ने जैसे ही 77 रन का स्कोर पूरा किया, वैसे ही उन्होंने कोहली के 901 रन को पीछे छोड़ दिया है. इससे पहले चेन्नई के खिलाफ कोहली सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए