VIVO IPL 2021 CSK vs PBKS Live Score Streaming : पंजाब को 6 विकेट से रौंदकर चेन्नई ने प्वाइंट टेबल में लगायी लंबी छलांग
Mumbai: Moeen Ali of Chennai Super Kings play a shot during match 8 of the Indian Premier League 2021 between the Punjab Kings and the Chennai Super Kings, at the Wankhede Stadium Mumbai, Friday, April 16, 2021. (PTI Photo/Sportzpics for IPL)(PTI04_16_2021_000251A)
IPL 2021 Live Match Score, VIVO IPL 2021 CSK vs PBKS Live Cricket Score Streaming Online at Hotstar, Star Sports 1 Hindi IPL Live Cricket Match Watch Online: आईपीएल 2021 के 8वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से रौंदकर टूर्नामेंट में धमाकेदार वापसी की है. चेन्नई ने पहले पंजाब को दीपक चाहर के 4 विकेट के दम पर 106 रन पर रोक दिया. फिर मोइन अली के तूफानी 46 रनों के दम पर 4 विकेट खोकर 15 ओवर और 4 गेंदों में 107 रन बनाकर मैच जीत लिया. मैच से जुड़े हर अपडेट को आप यहां देख सकते हैं.
पंजाब को रौंदकर चेन्नई की प्वाइंट टेबल पर लंबी छलांग
पंजाब को 6 विकेट से हराकर चेन्नई की टीम ने प्वाइंट टेबल पर लंबी छलांग लगायी है. दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ चेन्नई दो अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है. जबकि पंजाब 7वें स्थान पर पहुंच गया. बेंगलुरु दो मैचों में दो जीत के बाद 4 अंक लेकर पहले स्थान पर मौजूद है.
पंजाब की ओर से शमी ने लिये सबसे अधिक विकेट
पंजाब की ओर से मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 21 रन देकर दो विकेट चटकाये. जबकि अर्शदीप और मुरुगन अश्विन ने एक-एक विकेट लिये.
चेन्नई ने पंजाब को 6 विकेट से रौंदा, चमके चाहर, मोइन
चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब को 6 विकेट से रौंदकर आईपीएल 2021 में शानदार वापसी की है. चेन्नई ने पंजाब के लक्ष्य को 4 विकेट खोकर 15 ओवर और 4 गेंदों में 107 रन बनाकर हासिल कर लिया. चेन्नई की ओर से मोइन अली ने 46 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने 31 गेंदों का सामना किया, जिसमें 7 चौके और 1 छक्के लगाये. मोइन के अलावा डुप्लेसिस ने 33 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों की मदद से 36 रन बनाये.
चेन्नई को लगातार दो गेंदों में दो झटका, रैना के बाद रायुडू भी आउट
मोहम्मद शमी ने चेन्नई को लगातार दो गेंदों में दो झटका दिया. पहले रैना को 8 रन पर आउट किया, उसके बाद रायुडू को शून्य पर अपना शिकार बनाया.
चेन्नई को दूसरा झटका, मोइन अली 46 रन बनाकर आउट
चेन्नई सुपर किंग्स को 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर मोइन अली शॉट लगाने की कोशिश में बाउंड्री के पास शाहरुख खान के हाथों लपके गये. मोइन ने 31 गेंदों में एक छक्का और 7 चौकों की मदद से 46 रन बनाये.
चेन्नई का स्कोर 9 ओवर में एक विकेट पर 53 रन
चेन्नई का स्कोर 9 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 53 रन हो चुका है. इस समय मोइन अली 24 और डुप्लेसिस 19 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए