Live Updates

VIVO IPL 2021 MI vs CSK : पोलार्ड की आतिशी पारी, मुंबई ने चेन्नई को 4 विकेट से हराया

Updated:
विज्ञापन

New Delhi: Kieron Pollard of Mumbai Indians hitting a over boundary during match 27 of the Vivo Indian Premier League between the Mumbai Indians and the Chennai Super Kings held at the Arun Jaitley Stadium,in New Delhi,May 1, 2021. (PTI Photo/Sportzpics for IPL)(PTI05_01_2021_000274B)

IPL 2021 match highlights : किरोन पोलार्ड की आतिशी पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2021 के 27वें मुकाबले में 4 विकेट ये हराया. पोलार्ड के नाबाद 87 रनों की पारी के दम पर मुंबई ने चेन्नई के 219 रन के लक्ष्य को 20 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. टॉस गवांकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 218 रन का स्कोर खड़ा किया था. मैच से जुड़े हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

चेन्नई की ओर से सैम कुरेन ने सबसे अधिक विकेट चटकाये

चेन्नई की ओर से सैम कुरेन ने सबसे अधिक विकेट चटकाये. कुरेन ने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट लिये. जबकि ठाकुर, जडेजा और मोइन अली ने एक-एक विकेट लिये.

पोलार्ड ने अकेले चेन्नई को हरा दिया

पोलार्ड ने अपने दम पर मुंबई को जीत दिला दी. उन्होंने 34 गेंदों का सामना किया, जिसमें 8 छक्के और 6 चौकों की मदद से नाबाद 87 रन बनाये. पोलार्ड के अलावा डी कॉक ने 38 रन बनाये. रोहित शर्मा ने 35, क्रुनाल पांड्या ने 32, हार्दिक पांड्या ने 16 रन बनाये.

पोलार्ड की आतिशी पारी, मुंबई ने चेन्नई को 4 विकेट से हराया

किरोन पोलार्ड की आतिशी पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2021 के 27वें मुकाबले में 4 विकेट ये हराया. पोलार्ड के नाबाद 87 रनों की पारी के दम पर मुंबई ने चेन्नई के 219 रन के लक्ष्य को 20 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. टॉस गवांकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 218 रन का स्कोर खड़ा किया था.

सैम कुरेन ने एक ओवर में मुंबई को दिया दो झटका

सैम कुरेन ने घातक गेंदबाजी करते हुए अपने चौथे ओवर में दो झटका दिया. पहले हार्दिक पांड्या को 16 रन पर अपना शिकार बनाया, फिर नीशाम को शून्य पर आउट किया.

मुंबई को चौथा झटका, क्रुनाल पांड्या 32 रन बनाकर आउट

मुंबई को 17वें ओवर में चौथा झटका लगा. क्रुनाल पांड्या 23 गेंदों में 2 छक्के और दो चौकों की मदद से 32 रन बनाकर सैम कुरैन के शिकार हुए.

पोलार्ड की विस्फोटक बल्लेबाजी, 17 गेंदों में जड़ दिया अर्धशतक

मुंबई की ओर से किरोन पोलार्ड ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए केवल 17 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. जिसमें उन्होंने 6 छक्के और 3 चौके भी जमाये.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola