ePaper
Live Updates

VIVO IPL 2021 CSK vs KKR Live Score Streaming : चेन्नई ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता को 18 रन से हराया

Updated at : 21 Apr 2021 11:43 PM (IST)
विज्ञापन
VIVO IPL 2021 CSK vs KKR Live Score Streaming : चेन्नई ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता को 18 रन से हराया

Mumbai: Deepak Chahar of Chennai Super Kings celebrates after takes a wicket of Eoin Morgan of Kolkata Knight Riders during match 15 of the Indian Premier League 2021 between the Kolkata Knight Riders and the Chennai Super Kings at Wankhede Stadium Mumbai, Wednesday, April 21, 2021. (PTI Photo/Sportzpics for IPL) (PTI04_21_2021_000289B)

IPL 2021 Live Match Score, VIVO IPL 2021 CSK vs KKR Live Cricket Score Streaming Online at Hotstar, Star Sports 1 Hindi IPL Live Cricket Match Watch Online: आईपीएल 2021 के 15वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रोमांचक मुकाबले में 18 रनों से हरा दिया. चेन्नई के 220 रन के जवाब में केकेआर की पूरी टीम 202 रन बनाकर आउट हो गयी. केकेआर को आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रन चाहिए थे, लेकिन शार्दुल ठाकुर की पहली ही गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा रन आउट हो गये. केकेआर पर जीत के साथ ही चेन्नई ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की. मैच से जुड़े हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
11:43 PM. 21 Apr 2111:43 PM. 21 Apr

केकेआर और चेन्नई के मुकाबले में लगे 26 छक्के

केकेआर और चेन्नई के मुकाबले में कुल 26 छक्के लगे. जिसमें चेन्नई की ओर से 12 और केकेआर की ओर से 14 छक्के लगे.

11:43 PM. 21 Apr 2111:43 PM. 21 Apr

केकेआर की ओर से रसेल, कमिंस और कार्तिक ने खेली तूफानी पारी

केकेआर के 5 विकेट केवल 31 रन पर गिर जाने के बाद आंद्रे रसेल, कमिंस और कार्तिक ने तूफानी पारी खेली और मैच को बेहद रोमांचक मोड़ पर ला खड़ा किया था. आंद्रे रसेल ने 22 गेंदों में 6 छक्के और 3 चौके की मदद से 54 रन बनाये. जबकि कमिंस 34 गेंदों में 6 छक्के और 4 चौकों की मदद से नाबाद 66 रन बनाये. वहीं दिनेश कार्तिक ने 24 गेंदों में दो छक्के और 4 चौकों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए.

11:43 PM. 21 Apr 2111:43 PM. 21 Apr

चेन्नई ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता को 18 रन से हराया

आईपीएल 2021 के 15वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रोमांचक मुकाबले में 18 रनों से हरा दिया. चेन्नई के 220 रन के जवाब में केकेआर की पूरी टीम 19 ओवर और एक गेंद पर 202 रन बनाकर आउट हो गयी. केकेआर को आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रन चाहिए थे, लेकिन शार्दुल ठाकुर की पहली ही गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा रन आउट हो गये. केकेआर पर जीत के साथ ही चेन्नई ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की.

11:43 PM. 21 Apr 2111:43 PM. 21 Apr

केकेआर को 8वां झटका, नागरकोटी शून्य पर आउट

केकेआर को 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर 8वां झटका लगा. नागरकोटी लुंगी नगिडी की गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश में डुप्लेसिस के हाथों कैच थमा बैठे. नागरकोटी अपना खाता भी नहीं खोल पाये.

11:43 PM. 21 Apr 2111:43 PM. 21 Apr

मुंबई में हो रही छक्कों की बरसात, रसेल के बरस रहे कमिंस

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इस समय छक्कों और चौकों की बरसात हो रही है. आंद्रे रसेल का तूफान थमने के बाद कमिंस इस समय बरस रहे हैं. उन्होंने सै कुरेन के ओवर में 4 छक्के और 1 चौके की मदद से 30 रन बनाये.

11:43 PM. 21 Apr 2111:43 PM. 21 Apr

केकेआर को 7वां झटका, कार्तिक 40 रन बनाकर आउट

केकेआर को 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर 7वां झटका लगा. दिनेश कार्तिक 24 गेंदों में दो छक्के और 4 चौकों की मदद से 40 रन बनाकर लुंगी नगिडी की गेंद पर पगबाधा आउट हुए.

11:43 PM. 21 Apr 2111:43 PM. 21 Apr

केकेआर को 6ठा झटका, आंद्रे रसेल अर्धशतक बनाकर आउट

केकेआर को 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर 6ठा झटका लगा. सैम कुरेन ने आंद्रे रसेल को चकमा देते हुए बोल्ड किया. रसेल ने 22 गेंदों का सामना किया, जिसमें 6 छक्के और 3 चौकों की मदद से 54 रन बनाये.

11:43 PM. 21 Apr 2111:43 PM. 21 Apr

रसेल की आंधी, 21 गेंदों में जड़ दिया अर्धशतक

आंद्रे रसेल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उन्होंने इस दौरान 6 छक्के और 3 चौके जमाये.

11:43 PM. 21 Apr 2111:43 PM. 21 Apr

रसेल और कार्तिक कर रहे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

10वें ओवर में केकेआर के बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने शार्दुल ठाकुर के ओवर में तीन छक्के और दो चौकों की मदद से 24 रन बनाये. ठाकुर का यह ओवर बहुत महंगा साबित हुआ. रसेल इस समय 48 और कार्तिक 23 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. केकेआर का स्कोर इस समय 11 ओवर में 5 विकेट पर 104 रन है.

11:43 PM. 21 Apr 2111:43 PM. 21 Apr

पावर प्ले में केकेआर ने 45 रन बनाये और पांच विकेट खो दिये

पावरप्ले में केकेआर ने 45 रन बनाये और चोटी के पांच बल्लेबाजों का विकेट खो दिया. गिल, मोर्गन, नारायण, त्रिपाठी और राणा आउट होकर पवेलियन लौट गये.

11:43 PM. 21 Apr 2111:43 PM. 21 Apr

लुंगी नगिडी ने चेन्नई को दिलाया पांचवीं सफलता, त्रिपाठी 8 रन बनाकर आउट

लुंगी नगिडी ने अपने ओवर में राहुल त्रिपाठी को 8 रन पर धौनी के हाथों कैच कराया.

11:43 PM. 21 Apr 2111:43 PM. 21 Apr

चाहर की घातक गेंदबाजी, नारायण, मोर्गन आउट

दीपक चाहर ने घातक गेंदबाजी करते हुए चेन्नई को चौथाी सफलता दिलाया. 5वें ओवर की तीसरी गेंद पर मोर्गन को 7 रन पर धौनी के हाथों कैच आउट कराकर, तो आखिरी गेंद पर नारायण को 4 रन पर आउट किया.

11:43 PM. 21 Apr 2111:43 PM. 21 Apr

केकेआर को दूसरा झटका, राणा 9 रन बनाकर आउट

कोलकाता को तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर दूसरा झटका लगा. नीतीश राणा 2 चौकों की मदद से 12 गेंदों में 9 रन बनाया. राणा को दीपक चाहर ने धौनी के हाथों कैच कराया. इससे पहले चाहर ने पहले ओवर में शुभमन गिल को शून्य पर आउट कर पवेलियन भेज दिया.

11:43 PM. 21 Apr 2111:43 PM. 21 Apr

मोइन और धौनी ने भी खेली तूफानी पारी

मोइन अली ने 12 गेंदों में दो चौके और 2 छक्कों की मदद से 25 रन बनाये. वहीं धौनी ने 8 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौके और 1 छक्के की मदद से 17 रन बनाये. रविंद्र जडेजा ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ टीम के स्कोर 220 तक पहुंचाया. चेन्नई ने केवल तीन विकेट खोये. धौनी आज चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये. केकेआर की ओर से नारायण, रसेल और कृष्णा ने एक-एक विकेट चटकाये.

11:43 PM. 21 Apr 2111:43 PM. 21 Apr

डुप्लेसिस और गायकवाड़ का धमाका, चेन्नई ने केकेआर को दिया 221 का लक्ष्य

आईपीएल 2021 के 15वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आमने-सामने हैं. डुप्लेसिस और गायकवाड़ की तूफानी पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने केकेआर के सामने जीत के लिए 221 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया है. डुप्लेसिस ने 95 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि गायकवाड़ ने 64 रन बनाये. डुप्लेसिस ने अपनी पारी में 60 गेंदों का सामना किया, जिसमें 4 छक्के और 9 चौके जमाये. वहीं गायकवाड़ ने 42 गेंदों में 4 छक्के और 6 चौके जमाये.

11:43 PM. 21 Apr 2111:43 PM. 21 Apr

चेन्नई को तीसरा झटका, धौनी 17 रन बनाकर आउट

चेन्नई को 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. धौनी 17 रन बनाकर रसेल की गेंद पर मोर्गन के हाथों कैच आउट हुए. धौनी ने 8 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौका और एक छक्का जमाया.

11:43 PM. 21 Apr 2111:43 PM. 21 Apr

चेन्नई को दूसरा झटका, नारायण के शिकार हुए मोइन

चेन्नई को 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर दूसरा झटका लगा. मोइन अली 12 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 25 रन बनाकर सुनील नारायण के गेंद पर स्टंप आउट हुए.

11:43 PM. 21 Apr 2111:43 PM. 21 Apr

डुप्लेसिस ने 35 गेंदों में पूरा किया अपना अर्धशतक

डुप्लेसिस ने 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उन्होंने इस दौरान 2 छक्का और 4 चौके जमाये. गायकवाड़ के आउट होने के बाद मोइन अली बल्लेबाजी के लिए आये हैं. 13 ओवर की समाप्ति पर चेन्नई का स्कोर एक विकेट पर 121 रन है.

11:43 PM. 21 Apr 2111:43 PM. 21 Apr

चेन्नई को पहला झटका, अर्धशतक बनाकर गायकवाड़ आउट

चेन्नई सुपर किंग्स को वरुण चक्रवर्ती ने पहला झटका दिया. उन्होंने गायकवाड़ को अपना शिकार बनाया. गायकवाड़ ने 42 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 64 रन बनाये.

11:43 PM. 21 Apr 2111:43 PM. 21 Apr

गायकवाड़ की तूफानी पारी, 33 गेंदों में जमाया अर्धशतक

गायकवाड़ ने तूफानी पारी खेलते हुए 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. गायकवाड़ का आईपीएल में यह पांचवां अर्धशतक है. उन्होंने अपनी पारी में अबतक पांच चौके और 3 छक्के लगा चुके हैं. चेन्नई का स्कोर 11 ओवर में 98 रन है.

11:43 PM. 21 Apr 2111:43 PM. 21 Apr

नारायण के हाथों बाल-बाल बचे गायकवाड़, विकेट के पीछे मिला जीवनदान

सुनील नारायण के ओवर में रुतुराज गायकवाड़ का जीवनदान मिला. नारायण के पांचवीं गेंद को गायकवाड़ ने लेट कट किया, जो विकेट के पीछे चली गयी, वहां पर आंद्रे रसेल मौजूद थे, लेकिन गेंद उनसे थोड़ी दूर से बाउंड्री के लिए निकल गयी.

11:43 PM. 21 Apr 2111:43 PM. 21 Apr

पावर प्ले में चेन्नई का स्कोर 54 रन

चेन्नई ने पावर प्ले में बिना विकेट खोये 54 रन बना लिया. डुप्लेसिस 31 और गायकवाड़ 21 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

11:43 PM. 21 Apr 2111:43 PM. 21 Apr

चेन्नई की बेहतरीन शुरुआत, डुप्लेसिस-गायकवाड़ क्रीज पर

चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी रही. गायकवाड़ और डुप्लेसिस इस समय क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. पांच ओवर में चेन्नई का स्कोर बिना कोई नुकसान के 44 रन है.

11:43 PM. 21 Apr 2111:43 PM. 21 Apr

चेन्नई की ओर से गायकवाड़ और डुप्लेसिस ने की पारी की शुरुआत

चेन्नई की ओर से रुतुराज गायकवाड़ और डुप्लेसिस ने पारी की शुरुआत की. पहले ओवर में दोनों ने 4 रन अपनी टीम के लिए जोड़े. केकेआर की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने पहला ओवर डाला.

11:43 PM. 21 Apr 2111:43 PM. 21 Apr

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन)

रुतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धौनी (विकेट कीपर / कप्तान), सैम कुरेन, शार्दुल ठाकुर, लुंगी नगिडी, दीपक चाहर

11:43 PM. 21 Apr 2111:43 PM. 21 Apr

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन)

नितीश राणा, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (c), दिनेश कार्तिक (w), सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद कृष्णा

11:43 PM. 21 Apr 2111:43 PM. 21 Apr

कोलकाता ने टॉस जीता, चेन्नई को बल्लेबाजी का न्योता, देखें प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई के खिलाफ टॉस जीत लिया है और टॉस जीतकर केकेआर के कप्तान मोर्गन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस तरह चेन्नई पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी.

11:43 PM. 21 Apr 2111:43 PM. 21 Apr

सुनील नरेन का चेन्नई के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड

केकेआर के दिग्गज गेंदबाज सुनील नरेन का चेन्नई के खिलाफ बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है. 13 मुकाबले में नरेन ने कुल 14 विकेट लिये हैं.

11:43 PM. 21 Apr 2111:43 PM. 21 Apr

सुनील नरेन ने धौनी को खूब किया आईपीएल में परेशान, ऐसा रहा रिकॉर्ड

केकेआर के दिग्गज गेंदबाज सुनील नरेन का चेन्नई के कप्तान धौनी के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है. नरेन ने धौनी को 60 गेंद डाले हैं, जिसमें धौनी केवल 30 रन ही बना पाये हैं.

11:43 PM. 21 Apr 2111:43 PM. 21 Apr

चेन्नई की संभावित टीम

रुतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धौनी (c & wk), सैम कुरेन, शार्दुल ठाकुर, ड्वेन ब्रावो / लुंगी नगिडी, दीपक चाहर.

11:43 PM. 21 Apr 2111:43 PM. 21 Apr

कोलकाता की संभावित टीम

नितीश राणा, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (c), शाकिब अल हसन / सुनील नरेन, दिनेश कार्तिक (wk), आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, हरभजन सिंह, प्रिसिध कृष्णा / कमलेश नागरकोटी / शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती.

11:43 PM. 21 Apr 2111:43 PM. 21 Apr

कोलकाता पर चेन्नई का पलड़ा भारी

आईपीएल में चेन्नई और कोलकाता के बीच अब तक कुल 22 मुकाबले हो चुके हैं. जिसमें चेन्नई का पलड़ा भारी रहा है. चेन्नई ने कुल 14 मुकाबलों में कोलकाता को धूल चटाया है, तो कोलकाता ने केवल 8 मैचों में चेन्नई को हराने में कामयाब रहा.

6:19 PM. 21 Apr 216:19 PM. 21 Apr

अब से कुछ देर बाद चेन्नई और केकेआर के बीच महामुकाबला

आईपीएल 2021 के 15वें मुकाबले में अब से कुछ देर बाद चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत होगी. मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. चेन्नई अब तक दो मुकाबला जीत चुकी है. जबकि लगातार दो हार से केकेआर की टीम दबाव में है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola