ePaper

विराट कोहली इस टेनिस स्टार को करते हैं मैसेज, 24 बार के ग्रैंड स्लैम खिताब विजेता ने किया खुलासा

Updated at : 14 Jan 2024 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
विराट कोहली इस टेनिस स्टार को करते हैं मैसेज, 24 बार के ग्रैंड स्लैम खिताब विजेता ने किया खुलासा

विराट कोहली और नोवाक जोकोविच एक दूसरे की तारीफ करते नहीं थकते. हालांकि दोनों को अब तक आमने-सामने मिलने का मौका नहीं मिला है. दोनों एक दूसरे के साथ टेक्स्ट मैसेज में बात करते रहते हैं. दोनों एक दूसरे से मिलना चाहते हैं.

विज्ञापन

सर्बियाई के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच भी टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के जबरा फैन हैं. इधर, विराट कोहली भी जोकोविच को एक महान खिलाड़ी बताते हैं और उनकी हर मौके पर तारीफ करते हैं. अपने 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए मुकाबले से पहले जोकोविच ने इस बात का खुलासा किया कि उनकी और विराट की टेक्स्ट मैसेज में बात होती है, लेकिन कभी दोनों को मिलने का मौका नहीं मिला है. जोकोविच विराट कोहली से मिलना चाहते हैं. इधर, विराट ने भी एक वीडियो में कहा कि वह जोकोविच के साथ कॉफी पीना चाहते हैं.

Also Read: IND vs AFG T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, विराट कोहली की होगी वापसी

कभी-कभी क्रिकेट भी खेलते हैं जोकोविच

नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ सहित कई ऑस्ट्रेलियाई हस्तियों के साथ क्रिकेट खेली है. उन्होंने खुद खुलासा किया कि वह स्मिथ और दिवंगत महान शेन वार्न के बेटे जैक्सन के साथ भी क्रिकेट खेल चुके हैं. 36 वर्षीय ने यह भी खुलासा किया कि वह भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से व्यक्तिगत रूप से नहीं मिलने के बावजूद टेक्स्ट मैसेजिंग के माध्यम से उनके संपर्क में रहते हैं.

Also Read: विराट कोहली के बाद सचिन तेंदुलकर को मिला अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण

कोहली ने जोकोविच के बारे में बताई यह बात

विराट कोहली ने कहा कि जब मैंने इंस्टाग्राम पर नोवाक जोकोविच की प्रोफाइल देखी और मैंने संदेश बटन को दबाया, तब मैंने अपने डीएम (डायरेक्ट मैसेज) पर उनका संदेश पहले से ही देखा, तब से हमने एक-दूसरे से बात करना और शुभकामनाएं भेजना शुरू कर दिया. बल्लेबाजी आइकन ने यह भी कहा कि वह भारत में एक कप कॉफी पर जोकोविच से मिलने के लिए उत्सुक हैं. विराट ने 2023 सीजन के पहले ग्रैंड स्लैम इवेंट के लिए जोकोविच को शुभकामनाएं भी दी थीं.

जोकोविच ने विराट के लिए कही यह बात

जोकोविच ने एक वीडियो में खुलासा किया कि विराट कोहली और मैं कुछ सालों से एक-दूसरे को मैसेज करते हैं. हमें कभी व्यक्तिगत रूप से मिलने का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्हें मेरे बारे में अच्छी तरह से बोलते हुए सुनना वास्तव में सम्मान और सौभाग्य की बात है. मैं उनके पूरे करियर और उनकी उपलब्धियों की प्रशंसा करता हूं. मैंने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया है, लेकिन मैं इसमें बहुत अच्छा नहीं हूं. लेकिन मेरे पास भारत आने से पहले अपने क्रिकेट कौशल को बेहतर बनाने का मौका है.

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में होगी कोहली की वापसी

विराट कोहली निजी कारणों से अफगानिस्तान के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला नहीं खेल पाए थे. कोहली की गैरमौजूदगी में युवा तिलक वर्मा, शिवम दुबे, जितेश शर्मा और रिंकू सिंह ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. रोहित की टीम इंडिया ने मोहाली में मेहमान टीम पर जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त दर्ज कर ली. कोहली लाइनअप में भारत के नंबर 3 बल्लेबाज के रूप में शुभमन गिल की जगह ले सकते हैं. कोहली की वापसी के बाद यशस्वी जयसवाल या गिल में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है. कोहली 14 महीने बाद टी20 आई में वापसी करेंगे.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola