World Cup: कोहली का ‘विराट’ दिल, मैच के दौरान नवीन उल हक को लगाया गले, दर्शकों से कर दी खास अपील

भारत-अफगानिस्तान के बीच बुधवार को खेले गए मैच में रोहित शर्मा की तूफानी पारी के अलावा कई अच्छे नजारे देखने को मिले, जिसने खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया. दरअसल मैच शुरू होते ही स्टेडियम कोहली-कोहली के नारों से गुंज उठा.
वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023 ) के 9वें मैच को रोहित शर्मा की तूफानी शतकीय पारी और रिकॉर्ड्स के लिए हमेशा याद किया जाएगा. लेकिन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने भी दिल जीत लिया. लोकल ब्वॉय विराट कोहली ने फील्डिंग और बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया. यही नहीं उन्होंने मैदान पर दर्शकों का जमकर मनोरंजन कराया, तो अफगान क्रिकेटर नवीन उल हक को बीच मैदान में गले लगाकर सबका दिल जीत लिया.
बीच मैदान विराट कोहली ने नवीन को लगाया गले
भारत-अफगानिस्तान के बीच बुधवार को खेले गए मैच में रोहित शर्मा की तूफानी पारी के अलावा कई अच्छे नजारे देखने को मिले, जिसने खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया. दरअसल मैच शुरू होते ही स्टेडियम कोहली-कोहली के नारों से गुंज उठा. खासकर जब अफगान क्रिकेटर नवीन उल हक नजर आते. दर्शक नवीन को लगातार ट्रोल कर रहे थे. ऐसा इसलिए क्योंकि आईपीएल 2023 में एक मैच के दौरान विराट कोहली और नवीन उल हक का काफी विवाद बढ़ गया था. उस मामले को लेकर गौतम गंभीर के साथ भी कोहली की बहस हुई थी. उसी मामले को लेकर दर्शक नवीन को ट्रोल कर रहे थे. लेकिन विराट कोहली ने दर्शकों को ऐसा करने से मना किया और बीच मैदान में ही अफगान क्रिकेटर नवीन उल हक को गले लगाकर अपना विराट दिल दिखाया. कोहली का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कोहली को दर्शकों से ट्रोल न करने की अपील करते हुए साफ देखा जा सकता है.
मैच के बाद भी कोहली ने नवीन को लगाया गले
अफगाानिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने के बाद जब विराट कोहली ड्रेसिंग रूम की ओर बढ़ रहे थे, तब एक बार फिर नवीन उल हक को उन्होंने गले लगाया और पुराने विवाद को समाप्त कर दिया. दोनों खिलाड़ियों को एक साथ ठहाके लगाते हुए भी देखा गया. जिसका वीडियो और फोटो क्रिकेट प्रेमी लगातार वायरल कर रहे हैं.
Virat Kohli asking the Delhi crowd to stop mocking Naveen Ul Haq.pic.twitter.com/Dq482rPsFU
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 11, 2023
विराट कोहली ने खेली नाबाद अर्धशतकीय पारी
अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने नाबाद 55 रनों की पारी खेली. ईशान किशन के आउट होने के बाद विराट कोहली मैदान पर उतरे और 56 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 55 रन बनाकर नाबाद लौटे. उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए नाबाद 68 रनों की साझेदारी की. इस दौरान विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया. कोहली अब टी20 और वनडे वनडे वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. कोहली ने 28 वनडे वर्ल्ड कप मैच में अबतक 1164 और टी20 में 1141 रन बना लिए हैं. जबकि सचिन ने 2278 रन बनाए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










