Virat Kohli Bowling: 6 साल बाद विराट कोहली ने की गेंदबाजी, फैन्स क्यों बोल रहे हार्दिक पांड्या को थैंक्स

विराट कोहली दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं. उन्हें गेंदबाजी करते हुए बहुत कम ही देखा गया है. इसलिए जब भी उनके हाथ में गेंद होता है, तो फैन्स काफी रोमांचित हो जाते हैं. हालांकि वनडे करियर में विराट कोहली ने अबतक कुल 107.2 ओवर डाला है.
वर्ल्ड कप 2023 का 17वां मैच इस समय भारत और बांग्लादेश के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है. जिसमें टॉस जीतकर बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. बांग्लादेश के खिलाफ मैच में स्टार खिलाड़ी विराट कोहली को गेंदबाजी करते हुए देखा गया. जब विराट कोहली ने हाथ में गेंद थामा तो स्टेडियम में मौजूद भारतीय दर्शक खुशी से झूम उठे. सोशल मीडिया में भी विराट कोहली ट्रेंड करने लगे. लेकिन बड़ी बात है कि फैन्स इसके लिए हार्दिक पांड्या को थैंक्स बोल रहे हैं.
6 साल बाद विराट कोहली ने की गेंदबाजी
विराट कोहली दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं. उन्हें गेंदबाजी करते हुए बहुत कम ही देखा गया है. इसलिए जब भी उनके हाथ में गेंद होता है, तो फैन्स काफी रोमांचित हो जाते हैं. हालांकि वनडे करियर में विराट कोहली ने अबतक कुल 107.2 ओवर डाले हैं. जिसमें उन्होंने 4 विकेट भी लिए. आखिरी बार उन्होंने 2017 में गेंदबाजी की थी. जिसमें विराट ने 5 ओवर में 29 रन लुटाए थे, लेकिन एक भी विकेट उन्हें नहीं मिला था. 6 साल बाद विराट कोहली को एक बार फिर से गेंदबाजी करने का मौका मिला. बांग्लादेश के खिलाफ विराट ने केवल 3 बॉल डाले, जिसमें दो रन लुटाए.

हार्दिक की वजह से विराट कोहली को मिला गेंदबाजी करने का मौका
दरअसल बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के दौरान जब हार्दिक पांड्या पारी का 9वां ओवर डाल रहे थे, तब गेंद को रोकने की कोशिश में क्रीज पर ही गिर गए और गंभीर रूप से चोटिल हो गए. उन्हें पैर में मोच आई है. पांड्या के चोटिल होने के बाद कुछ देर के लिए खेल को रोक दिया गया. बाद में पांड्या को फिजियो की टीम मैदान के बाहर ले गई.

हार्दिक पांड्या को थैंक्स बोल रहे फैन्स
विराट कोहली जब गेंदबाजी करने आए तो स्टेडियम में मौजूद दर्शक खुशी से झूमने लगे. तो सोशल मीडिया में भी फैन्स तस्वीर के साथ ट्वीट करने लगे. हालांकि इसके लिए फैन्स हार्दिक पांड्या को थैंक्स बोल रहे हैं. हार्दिक पांड्या के चोटिल होने की वजह से ही कोहली को गेंदबाजी करने का मौका मिला. बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से पहले नेट पर कप्तान रोहित शर्मा को गेंदबाजी करते देखा गया था. उसके बाद खबर भी आई थी कि बांग्लादेश के खिलाफ कप्तान गेंदबाजी करते नजर आएंगे.
Thank you hardik Pandya
— Raja Babu (@GaurangBhardwa1) October 19, 2023
Kohli ki bowling dikhane ke liye pic.twitter.com/fdq01iWGxg
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन)
लिट्टन दास, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, नसुम अहमद, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम.
भारत (प्लेइंग इलेवन)
रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










