IND vs WI सीरीज से पहले नीदरलैंड में छुट्टियां मनाने पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, देखें वायरल फोटो

Virat Kohli Anushka Sharma: वेस्टइंडीज दौरे से पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली छुट्टियां मना रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही हैं, जिसमें विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के संग नजर आ रहे हैं.
Virat with And Anushka Sharma’s Vacation: भारतीय टीम अगले महीने 12 जुलाई से वेस्टइंडीज का दौरा करेगी. जहां टीम इंडिया को मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट समेत 3 वनडे और पांच टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलनी है. वहीं इस दौरे से पहले टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ छुट्टियां मनाने के लिए नीदरलैंड्स पहुंचे. बीते गुरुवार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को हॉलैंड में फैंस के साथ तस्वीरों में पोज करते हुए देखा गया. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के संग नजर आ रहे हैं. ये स्टार कपल छुट्टियां मनाने नीदरलैंड पहुंचे हैं. इस दौरान कोहली हाफ टी-शर्ट में दिखाई दिए. इसके साथ उन्होंने कैप और चश्मा भी पहना हुआ था. जबकि, अनुष्का शर्मा व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही थीं. दोनों ने फैंस के साथ तस्वीरों के लिए पोज किया. दोनों ही यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.
Virat Kohli And @AnushkaSharma With Fans in Holland, Netherlands Yesterday.🤍#Virushka @imVkohli pic.twitter.com/hoEJUM1yxH
— virat_kohli_18_club (@KohliSensation) June 22, 2023
वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम 2 टेस्ट, 3 वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगी. दौरे की शुरुआत 12 जुलाई, बुधवार से डोमिनिका में खेले जाने वाले टेस्ट मैच के ज़रिए से होगी. इसके बाद 27 जुलाई, गुरुवार से वनडे सीरीज़ की शुरुआत होगी. वहीं, 3 अगस्त, गुरुवार को 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज होगा.
आपको बता दें कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में टीम इंडिया को 209 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी थी. इस मैच में विराट कोहली दोनों ही पारियों में फ्लॉप दिखाई दिए थे. पहली पारी में उन्होंने 31 गेंदों में 14 और दूसरी पारी में 78 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली थी.
विराट कोहली अब तक भारत के लिए 109 टेस्ट, 274 वनडे और 115 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. टेस्ट की 185 पारियों में उन्होंने 48.72 की औसत से 8479, वनडे में 57.32 की औसत से 12898 और टी20 इंटरनेशनल में 52.73 की औसत एवं 137.96 के स्ट्राइक रेट से 4008 रन बनाए हैं. टेस्ट में कोहली 28, वनडे में 46 और टी20 इंटरनेशनल में 1 शतक जड़ चुके हैं.
Also Read: Shai Hope ने तोड़ा विराट कोहली के शतकों का ये बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में बाबर आजम को भी छोड़ा पीछे
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




