उमर के भाई कामरान ने पीसीबी पर लगाया आरोप, कहा- इसी तरह के आरोप में पहले कई खिलाड़ियों को मिली बहुत कम सजा

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने उमर अकमल पर लगाये गए तीन साल के प्रतिबंध को ‘बेहद कड़ी' सजा करार दिया
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने उमर अकमल पर लगाये गए तीन साल के प्रतिबंध को ‘बेहद कड़ी’ सजा करार देते हुए कहा कि उनका छोटा भाई इसे निश्चित तौर से चुनौती देगा. उमर पर सटोरियों द्वारा संपर्क किए जाने की सूचना नहीं देने के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को तीन साल का प्रतिबंध लगा दिया था. टीम से बाहर चल रहे पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने इस फैसले पर हैरानी जतायी है.
कामरान ने सोमवार की रात यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं उमर को दी गयी कड़ी सजा से हैरान हूं. तीन साल का प्रतिबंध बेहद कड़ी सजा है. वह निश्चित तौर पर इसके खिलाफ अपील करेगा. ” पाकिस्तान की तरफ से 57 टेस्ट, 153 वनडे और 58 टी- 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले कामरान ने कहा कि अन्य खिलाड़ियों को पूर्व में इसी तरह के आरोपों के लिए काफी कम सजा दी गयी. उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर यह समझना मुश्किल है क्योंकि पूर्व में अन्य खिलाड़ियों पर इसी तरह के अपराध के लिए कम अवधि का प्रतिबंध लगाया गया था जबकि उमर को इतनी कड़ी सजा दी गयी. ”
वह मोहम्मद इरफान और मोहम्मद नवाज के संदर्भ में बात कर रहे थे जिन्हें सटोरियों की पेशकश की जानकारी नहीं देने के कारण कम अवधि के लिए प्रतिबंधित किया गया था.
गौरतलब है कि क्रिकेटर उमर अकमल को कल ही पीसीबी ने 3 साल के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से बैन कर दिया था. उनके खिलाफ ये आरोप है कि वो सटोरियों से पाकिस्तान सुपर लीग से पहले सटोरियों से मिले थे जिनकी सूचना उन्होंने बोर्ड को नहीं दी. आपको बता दें कि इस क्रिकेटर ने ये खुलासा किया था कि 2015 वर्ल्ड कप के दौरान उनसे फिक्सरों ने बात की थी और मैच छोड़ने के लिए पैसों का भी ऑफर किया गया था.
उन्होंने बताया था कि वो मैच भारत के खिलाफ था. यो जानकारी कल ही पीसीबी ने ट्वीट के माध्यम से दी थी, उन्होंने कहा था कि उमर अकमल पर अनुशासनात्मक पैनल के अध्यक्ष जस्टिस (रिटायर्ड) फजल-ए-मीरन चौहान की ओर से क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया है. आपको बता दें कि इससे पहले भी पाकिस्तान के कई खिलाड़ियों पर मैच फिक्सिंग के आरोप में क्रिकेट से बैन लगा दिया था जिसमें प्रमुख नाम है पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज़ रहे सलीम मलिक.
जिसको आईसीसी ने वर्ष 2000 में घूस लेकर खराब प्रदर्शन करने के मामले में लाइफ टाइम बैन किया था. सलीम को इस कारण जेल भी जाना पड़ा था. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में लाइफ टाइम बैन होने वाले और जेल जाने वाले सलीम पहले क्रिकेटर थे. इसके बाद पाकिस्तान के अता-उर रहमान का नाम आता है, वर्ष 2000 में ही ICC ने पाकिस्तान के अता-उर रहमान को भी लाइफ टाइम बैन किया था। रहमान पर सट्टेबाजों से डील करने का आरोप था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




