हेरोइन रखने के आरोप में श्रीलंका का यह युवा गेंदबाज पुलिस हिरासत में, डेब्यू मैच में ही हैट्रिक विकेट लेकर मचाया था तहलका
श्रीलंका के तेज गेंदबाज शेहान मदुशंका को पुलिस ने हिरोइन रखने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है.
श्रीलंका के तेज गेंदबाज शेहान मदुशंका को पुलिस ने हिरोइन रखने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना तब हुई जब वह पन्नाला शहर पहुंचे थे. जब उनके कार की जांच की गयी तो उनके कार से 2 ग्राम हिरोइन बरामद हुआ है. उनके साथ में एक व्यक्ति और था उन्हें भी न्यायिक हिरासत में ले लिया गया है. सोमवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद उन्हें 2 हफ्ते की न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है.
श्रीलंका में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह से लॉक डाउन किया हुआ है इसके बावजूद वो दूसरे शहर पन्नाला जा रहे थे . इस खिलाड़ी के साथ एक और व्यक्ति मौजूद था. एक चेक पोस्ट के पास पुलिस ने जांच के मकसद से इनलोगों को रोका. जांच में पता चला कि उनके कार में 2 ग्राम हीरोइन है. जिसके बाद पुलिस ने उस हीरोइन को जब्त कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. सोमवार को इस श्रीलंकाई खिलाड़ी को कोर्ट में पेश किया गया. जहां उन्हें 2 हफ्ते पुलिस कस्टडी में रखने का आदेश सुनाया गया है. इस दौरान इस खिलाड़ी से गहन पूछताछ की जाएगी.
आपको बता दें कि शेहान मदुशंका ने श्रीलंका की तरफ से वर्ष 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू किया था. और पहले मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक विकेट अपने नाम किया था. इस साल भी 2 टी 20 मैच खेले. जिसके बाद से लगातार अपनी फिटनेस की समस्या से जूझते रहे और क्रिकेट में वापसी नहीं कर पाएं. बता दें कि श्रीलंका में 20 मार्च से लॉक डाउन है. हालांकि मंगलवार से वहां की सरकार कुछ ढील देने के मूड में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










