India vs South Africa Tour: एक सप्ताह के लिए टला टीम इंडिया का दक्षिण अफ्रीका दौरा, देखें नया शेड्यूल

Mumbai: Indian team players celebrate their victory against New Zealand team in the cricket test series played at Wankhede Stadium, in Mumbai, Monday, Dec. 6, 2021. (PTI Photo/Shashank Parade) (PTI12_06_2021_000076B)
India vs South Africa Tour: भारतीय टीम को पहले नौ दिसंबर को रवाना होना था लेकिन यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव किया. अब पहला टेस्ट 26 दिसंबर से शुरू होगा जो पहले 17 दिसंबर से शुरू होने वाला था.
India vs South Africa Tour 2021: क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार को भारतीय टीम के दौरे का नया कार्यक्रम घोषित किया. जिसके अनुसार अब पहला टेस्ट 26 दिसंबर से सेंचुरियन में होगा.
दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच सीएसए और बीसीसीआई ने शनिवार को घोषणा की थी कि यह दौरा होगा लेकिन भारतीय टीम की रवानगी एक सप्ताह के लिये टाल दी गई थी और टी20 शृंखला इस दौरे का हिस्सा नहीं होगी.
Also Read: India vs South Africa: टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले विराट कोहली ने गिनायी समस्याएं
भारतीय टीम को पहले नौ दिसंबर को रवाना होना था लेकिन यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव किया. अब पहला टेस्ट 26 दिसंबर से शुरू होगा जो पहले 17 दिसंबर से शुरू होने वाला था. सीएसए ने एक बयान में कहा , सीएसए को भारतीय टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे का नया कार्यक्रम बताते हुए खुशी हो रही है.
अब इस दौरे पर टेस्ट और वनडे शृंखला ही खेली जायेगी. दौरा 26 दिसंबर से 23 जनवरी तक चार स्थानों पर होगा. चार मैचों की टी20 शृंखला अगले साल उचित समय पर खेली जायेगी. दूसरा टेस्ट तीन से सात जनवरी के बीच वांडरर्स पर और तीसरा 11 से 15 फरवरी के बीच केपटाउन में खेला जायेगा.
Also Read: Lockdown in South Africa: ओमीक्रोन का कहर, दक्षिण अफ्रीका में लगा लॉकडाउन, सड़कों में पसरा सन्नाटा
तीन वनडे मैच बोलैंड पार्क, पार्ल (19 और 21 जनवरी) और केपटाउन (23 जनवरी) में होंगे. टेस्ट शृंखला आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के नये चक्र का हिस्सा होगी. वहीं वनडे शृंखला आईसीसी विश्व कप सुपर लीग के तहत खेली जायेगी जो 2023 विश्व कप क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट है.
नया कार्यक्रम : पहला टेस्ट (26 से 30 दिसंबर , सेंचुरियन) दूसरा टेस्ट (तीन से सात जनवरी, जोहानिसबर्ग) तीसरा टेस्ट (11 से 15 जनवरी , केपटाउन)
पहला वनडे (19 जनवरी , पार्ल)
दूसरा वनडे (21 जनवरी , पार्ल)
तीसरा वनडे (23 जनवरी, केपटाउन)
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




