ePaper

विराट और अनुष्का ने दोस्तों संग उठाया भोजन का लुत्फ, देखें वीडियो

Updated at : 29 May 2024 2:41 PM (IST)
विज्ञापन
T20 World Cup 2024: Virat kohli and Anushka sharma

T20 World Cup 2024: Virat kohli and Anushka sharma

T20 World Cup 2024: जानेमाने फ्रीलांस फोटोग्राफर और डिजिटल क्रिएटर मानव मंगलानी ने विराट कोहली का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में ये सभी दोस्त मुंबई के एक रेस्टोरेंट से बाहर आता दिख रहे हैं.

विज्ञापन

T20 World Cup 2024: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल 2024 के खत्म होने के बाद अपना फ्री टाइम को इन्जॉय कर रहे हैं. मंगलवार को विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को दोस्तों के साथ डिनर पार्टी की जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ तस्वीर में टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और उनकी पत्नी सागरिका घाटगे, जानेमाने क्रिकेट एंकर गौरव कपूर और कुछ अन्य दोस्त भी साथ दिखें. वहीं जानेमाने फ्रीलांस फोटोग्राफर और डिजिटल क्रिएटर मानव मंगलानी ने विराट कोहली का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में ये सभी दोस्त मुंबई के एक रेस्टोरेंट से बाहर आता दिख रहे हैं.

T20 World Cup 2024: विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेलते आएंगे नजर

बता दें विराट कोहली जल्दी ही टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के दूसरे दस्ते के साथ अमेरिका रवाना होंगे. वह पहले दस्ते के साथ नहीं गए थे, जिसमें रोहित शर्मा के नेतृत्व में टी20 वर्ल्ड कप टीम के 10 खिलाड़ी टीम के पूरे कोचिंग स्टाफ के साथ रवाना हुए थे. आईपीएल में जो टीमें प्लेऑफ में पहुंची थीं, उन टीमों के वर्ल्ड कप में चुने गए खिलाड़ी दूसरे दस्ते में रवाना होंगे.

T20 World Cup 2024: आईपीएल में कोहली की टीम ने किया शानदार कमबैक

आईपीएल 2024 में शुरुआती मुकाबलों में खराब प्रदर्शन करने के बाद विराट कोहली की टीम ने शानदार कमबैक करते हुए अपनी जगह प्लेऑफ में पक्की की थी. हालांकि प्लेऑफ मैच में उन्हें राजस्थान रॉयल्स टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और इसी हार के साथ उन्होंने अपने इस अभियान को समाप्त किया.

T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 में खूब बोला विराट का बल्ला

बता दें, खेले गए आईपीएल 2024 में विराट कोहली का बल्ला खूब चला. उन्होंने इस सीजन में सबसे अधिक अधिक रन भी बनाया. सीजन के अंत में उन्हें ऑरेंज कैप के अवॉर्ड से भी नवाजा गया. इन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तरफ से खेलते हुए आईपीएल 2024 में सबसे अधिक 741 रन बनाए.

T20 World Cup 2024: भारत 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा अभ्यास मैच

मेन इन ब्लू को ग्रुप ए में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, सह-मेजबान यूएसए, आयरलैंड और कनाडा के साथ रखा गया है. वे 5 जून को न्यूयॉर्क में आयरलैंड के खिलाफ अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेंगे. अभियान की शुरुआत करने से पहले भारतीय टीम को 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच भी खेलना है.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola