वीडियो: चेपॉक में टला बड़ा खतरा, कैच के चक्कर में आपस में भिड़ गए दो कीवी खिलाड़ी

Updated at : 08 Feb 2026 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
T20 World Cup 2026 Finn Allen Tim Seifert

फिन ऐलन और टिम साइफर्ट की भिड़त

T20 World Cup 2026: दूसरे दिन चेन्नई में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. मैच के दौरान न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट और फिन ऐलन कैच लेने के चक्कर में आपस में टकरा गए. इस हादसे में खिलाड़ी सुरक्षित रहे लेकिन रहमानुल्लाह गुरबाज को जीवनदान मिल गया, जिसका फायदा उठाते हुए अफगानिस्तान ने 182 रन बनाए.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का आगाज धमाकेदार अंदाज में हो चुका है. दूसरे दिन यानी रविवार को न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान (NZ vs AFG) के बीच खेले गए मैच में एक ऐसा मंजर देखने को मिला, जिससे मैदान पर मौजूद हर शख्स की सांसें थम गईं. चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में फील्डिंग के दौरान कीवी टीम के दो धुरंधर खिलाड़ी आपस में बुरी तरह टकरा गए. यह हादसा इतना भयानक लग रहा था कि एक पल के लिए लगा कि कोई बड़ी चोट लग सकती है, लेकिन गनीमत रही कि दोनों सुरक्षित बच गए.

चेपॉक में टला बड़ा हादसा

रविवार 8 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जब न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने थीं, तब पारी के तीसरे ओवर में ही मैदान पर सन्नाटा पसर गया. न्यूजीलैंड की टीम गेंदबाजी कर रही थी और मैच के शुरुआती पलों में ही उसके दो स्टार खिलाड़ी फिन ऐलन (Finn Allen) और विकेटकीपर टिम साइफर्ट (Tim Seifert) आपस में भिड़ गए.

यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों खिलाड़ी तुरंत मैदान पर गिर पड़े. कुछ देर के लिए ऐसा लगा कि वर्ल्ड कप के बीच में ही कीवी टीम को बड़ा झटका लग सकता है, पर थोड़ी देर बाद दोनों को मुस्कुराते हुए खड़ा देख फैंस ने राहत की सांस ली.

कैच के चक्कर में आपस में भिड़े खिलाड़ी

यह वाकया तब हुआ जब मैट हेनरी तीसरा ओवर डाल रहे थे. अफगानिस्तानी ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज ने हेनरी की एक बाउंसर पर पुल शॉट खेलने की कोशिश की. गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में काफी ऊंची उठ गई. कैच पकड़ने के लिए विकेटकीपर टिम साइफर्ट और फिन ऐलन दोनों दौड़ पड़े. दोनों का ध्यान सिर्फ गेंद पर था और इसी चक्कर में वे एक-दूसरे को नहीं देख पाए. नतीजा यह हुआ कि दोनों के बीच जोरदार टक्कर हुई और कैच भी हाथ से छूट गया.

गुरबाज को मिला बड़ा जीवनदान

जिस वक्त यह हादसा हुआ, रहमानुल्लाह गुरबाज केवल 7 रन पर खेल रहे थे. कैच छूटने के बाद उन्हें एक नया जीवनदान मिला, जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया. गुरबाज ने क्रीज पर टिककर हाथ खोले और अपनी पारी में 20 रन और जोड़े. हालांकि, वह अपनी पारी को बहुत लंबी नहीं खींच पाए और 27 रन बनाकर लॉकी फर्ग्युसन का शिकार बने, लेकिन तब तक वह टीम को एक अच्छी शुरुआत दे चुके थे.

अफगानिस्तान ने खड़ा किया बड़ा स्कोर

अफगानिस्तान की टीम ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया. 20 ओवरों में टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 182 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए गुलबदीन नायब ने सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी की और शानदार 63 रनों की पारी खेली. उनकी इस पारी की बदौलत ही अफगानिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के सामने एक मजबूत लक्ष्य रखने में सफल रही.

ये भी पढ़ें-

गुलबदीन की फिफ्टी, अफगानिस्तान ने बनाए 182 रन, फर्ग्यूसन को दो विकेट मिले

टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव, ये चार खिलाड़ी नहीं खेल रहे

आफगानिस्तान ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड की पहले गेंदबाजी, ऐसी है दोनों टीम की प्लेइंग 11

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola