T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाक क्रिकेट टीम को बड़ा झटका, डेंगू के कारण बाहर हो सकता है यह दिग्गज खिलाड़ी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Sep 2021 5:27 PM
क्रिकेटर मोहम्मद हफीज वर्ल्ड कप टीम से बाहर हो सकते हैं. दरअसल हफीज डेंगू की चपेट में आ गये हैं. जिसके बाद हफीज राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट चैम्पियनशिप से बाहर हो गए हैं. बताया जा रहा है कि उनका यूएई में अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप में भी खेलना संदिग्ध है.
टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने में अब महज 18 दिन शेष रह गये हैं. इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. खबर है दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद हफीज वर्ल्ड कप टीम से बाहर हो सकते हैं. दरअसल हफीज डेंगू की चपेट में आ गये हैं.
जिसके बाद हफीज राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट चैम्पियनशिप से बाहर हो गए हैं. बताया जा रहा है कि उनका यूएई में अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप में भी खेलना संदिग्ध है.
41 साल होने जा रहे हफीज फिलहाल लाहौर में अपने घर पर इलाज करा रहे हैं. अब देखना है कि 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे टी20 विश्व कप तक वह फिट हो पाते हैं या नहीं.
डॉक्टर के अनुसार यह इस पर निर्भर करता है कि उनका संक्रमण कितना गंभीर है. इस बीमारी से बहुत कमजोरी आ जाती है और प्लेटलेट सामान्य होने में एक महीना लग जाता है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने बताया कि बोर्ड का मेडिकल पेनल हफीज के संपर्क में है और उनकी रिकवरी तथा उपचार पर नजर रखे हुए है. पाकिस्तानी टीम 14 अक्टूबर के आसपास विश्व कप के लिये रवाना होगी.
गौरतलब है कि हफीज ने पाकिस्तान के लिए अब तक 55 टेस्ट, 218 वनडे और 113 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले चुके हैं. जिसमें उन्होंने टेस्ट में 3652 रन और 53 विकेट चटकाये हैं. वहीं वनडे में 139 विकेट और 6614 रन बनाये हैं. टी20 में हफीज ने 2429 रन और 60 विकेट चटकाये हैं. हफीज ने आईपीएल में भी 8 मैच खेल चुके हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से हफीज ने 8 मैचों में 2 विकेट और 64 रन बनाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










