ePaper

क्रिकेट से विदाई लेते हुए रो पड़ा यह दिग्गज अफगानी क्रिकेटर, साथियों ने अनोखे अंदाज में दिया गार्ड ऑफ ऑनर

Updated at : 01 Nov 2021 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
क्रिकेट से विदाई लेते हुए रो पड़ा यह दिग्गज अफगानी क्रिकेटर, साथियों ने अनोखे अंदाज में दिया गार्ड ऑफ ऑनर

Former Afghanistan Skipper Asghar Afghan: अफगानिस्तान टीम के पूर्व कप्तान ने रविवार को वर्ल्ड कप में अपना अंतिम मुकाबला खेल संन्यास ले लिया.

विज्ञापन

T20 World Cup 2021 : टी-20 विश्व कप में का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंच रहा है. सुपर-12 में अब तक करीब 18 मैच खेले जा चुके हैं और टीमों के बीच सेमीफाइनल में जाने की होड़ बरकरार है. ग्रुप-1 में जहां इंग्लैंड ने अब तक अपने सारे मैच जीत कर सेमीफाइनल का रास्ता लगभग साफ कर लिया है तो वहीं ग्रुप-2 में पाकिस्तान भी अपने तीनों मैच जीत कर ऐसे ही स्थिति में है. वहीं विश्व कप के इसी रोमांच के बीच अफगानिस्तान टीम (Afghanistan Cricket Team) के पूर्व कप्तान ने रविवार को वर्ल्ड कप में अपना अंतिम मुकाबला खेल संन्यास ले लिया.

अफगानिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान असगर अफगान (Former Afghanistan Skipper Asghar Afghan) ने रविवार को नामीबिया के खिलाफ अपने करियर का आखिरी अंतरराष्‍ट्रीय मुकाबला खेला. टी20 वर्ल्‍ड कप के सुपर 12 राउंड मुकाबले में अफगान ने 23 गेंदों में तीन चौके और एक छक्‍के की मदद से 31 रन बनाए. असगर अफगान का आखिरी मुकाबला यादगार रहा. उन्‍हें नामीबिया के खिलाड़‍ियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया. नामीबिया के कप्‍तान ने असगर अफगान को पारी शुरू करने से पहले शुभकामनाएं दी.


Also Read: T20 WC: पंजाब का यह गेंदबाज कोहली सेना के लिए बना काल, करो या मरो मुकाबले में दिया ना भूलने वाल जख्म

बता दें कि असगर अफगान पहले अफगानी कप्तान हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पहली बार अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी की थी. अपने करियर में अफगान ने 114 वनडे और 6 टेस्ट मैच खेले हैं. इसके अलावा नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले तक उन्होंने 75 टी 20 मैच खेल लिए हैं. तीनों फॉर्मेट में असगर अफगान ने कुल 4215 रन बनाए हैं. आपको बता दें कि असगर अफगान टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने इसी साल पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के बतौर कप्तान 41 जीत के रिकॉर्ड को तोड़ा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola