T20 World Cup BAN vs PNG: बांग्लादेश ने पापुआ न्यू गिनी को 84 रन से हराया, सुपर 12 की रेस में बरकरार
BAN vs PNG LIVE वर्ल्ड कप के ग्रुप मुकाबले में इस समय बांग्लादेश और पापुआ न्यू गिनी की टीमें आमने-सामने हैं. टॉस जीतकर बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पापुआ न्यू गिनी को 182 रन का लक्ष्य दिया है. पीएनजी अगर आज मैच जीत जाता है, तो बांग्लादेश वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा.
बांग्लादेश ने पापुआ न्यू गिनी को 84 रन से हराया
बांग्लादेश ने पापुआ न्यू गिनी को 84 रन से हरा दिया है. इसके साथ ही बांग्लादेश ने सुपर 12 में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं.
पापुआ न्यू गिनी के 50 रन पूरे, 7 बल्लेबाज आउट
पापुआ न्यू गिनी के 50 रन तो पूरे हो गये हैं, लेकिन 7 बल्लेबाज पवेलियन लौट गये है. शुरुआत काफी खराब रही. मैच एकतरफा बांग्लादेश की पाली में जा रही है.
पापुआ न्यू गिनी के 4 बल्लेबाज पवेलियन लौटे
महज 17 रन के स्कोर पर पापुआ न्यू गिनी के 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट गये हैं. शुरुआत काफी खराब रही है. जबकि 182 रनों का लक्ष्य बांग्लादेश ने दिया है.
असद वाला आउट, पापुआ न्यू गिनी को दूसरा झटका
असद वाला के रूप में पापुआ न्यू गिनी को दूसरा झटका लगा है. पापुआ न्यू गिनी को दूसरा झटका 13 के स्कोर पर लगा है.
पापुआ न्यू गिनी को पहला झटका, लेगा सियाका आउट
लेगा सियाका आउट हो गये हैं. पापुआ न्यू गिनी को पहला झटका लगा है.
बांग्लादेश ने पापुआ न्यू गिनी को दिया 182 रन का लक्ष्य
बांग्लादेश ने पापुआ न्यू गिनी को 182 रनों का लक्ष्य दिया है. बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान महमूदुल्लाह ने बनाए. उन्होंने शानदार अर्धशतक जड़ा.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए