ePaper

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव या रुतुराज गायकवाड़ को मिल सकती है कप्तानी

Updated at : 09 Nov 2023 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs SA: Suryakumar Yadav

IND vs SA: Suryakumar Yadav

इसी महीने के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या शायद ही फिट हो पाएं. ऐसे में सूर्यकुमार यादव या रुतुराज गायकवाड़ को कप्तानी मिल सकती है. हालांकि बीसीसीआई ने इस बात की पुष्टि नहीं की है.

विज्ञापन

वर्ल्ड कप में चोटिल हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में शायद ही वापसी कर पाएं. ऐसे में सूर्यकुमार यादव या रुतुराज गायकवाड़ को टीम की कप्तानी का जिम्मा दिया जा सकता है. भारत को 23 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. मौजूदा वनडे विश्व कप के दौरान पंड्या के टखने का ‘लिगामेंट’ चोटिल हो गया था. उन्हें इस चोट से उबरने के लिए अधिक समय की जरूरत है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 श्रृंखला के लिए टीम की घोषणा विश्व कप के सेमीफाइनल के बाद की जायेगी. इस बात की संभावना काफी अधिक है कि भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला 15 नवंबर को मुंबई में खेला जायेगा.

दिसंबर तक फिट हो सकते हैं हार्दिक

बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक हार्दिक पांड्या के 10 दिसंबर से डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली टी20 श्रृंखला शुरू होने तक फिट होने की संभावना है. इस मामले की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘हार्दिक के फिटनेस हासिल करने और चयन के लिए उपलब्ध होने में कुछ समय है. इस बात की संभावना अधिक है कि वह दक्षिण अफ्रीका दौरे पर डरबन में शुरू होने वाली टी20 श्रृंखला के लिए टीम में शामिल हो जाएं.

Also Read: भारतीय टीम को मिल गया नया हार्दिक पांड्या! सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बल्ले और गेंद से मचाया गदर

चोट से उबर रहे हैं हार्दिक पांड्या

सूत्र ने आगे कहा कि वह इससे पहले अपना रिहैबिलिटेशन (चोट से उबरने की प्रक्रिया) पूरा कर लेंगे. इस बात पर कोई फैसला हालांकि एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) की ‘स्पोर्ट्स साइंस टीम’ करेगी. यह माना जा रहा है कि टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम के नामित उप-कप्तान सूर्यकुमार यादव या एशियाई खेलों के स्वर्ण विजेता कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में टीम का नेतृत्व करेंगे. सूर्यकुमार वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा हैं.

सीनियर खिलाड़ियों को मिलेगा आराम

मुंबई इंडियंस के इस धाकड़ बल्लेबाज को सीमित ओवरों के दोनों प्रारूप के विशेषज्ञ के तौर पर देखा जाता है. वहीं विश्व कप में खेल रहे रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और तेज गेंदबाजों को टेस्ट सीरीज के लिए तरोताजा होने की जरूरत होगी. सफेद गेंद के भारतीय विशेषज्ञ (विशेष रूप से बल्लेबाज) आईपीएल के अलावा सीमित ओवरों के दोनों प्रारूपों में फिटनेस बरकरार रखने पर प्रति वर्ष 25-30 मैच सकते हैं. ऐसे में अगर सूर्यकुमार खुद आराम नहीं मांगते हैं तो वह टीम का नेतृत्व करने के दावेदार होगे. अगर ऐसा नहीं होता है तो रुतुराज इस काम के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प होंगे.

Also Read: Cricket World Cup 2023: हार्दिक पांड्या की जगह यह दिग्गज खिलाड़ी बना टीम इंडिया का उपकप्तान, जानें…

अगले साल होगा टी20 वर्ल्ड कप

टी20 विश्व कप आईपीएल के बाद अगले साल जून और जुलाई में अमेरिका और वेस्टइंडीज में आयोजित किया जाएगा. ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए कोर टीम में आयरलैंड दौरे और एशियाई खेलों गये खिलाड़ी शामिल होंगे. अधिकारी ने कहा, ‘जाहिर है, किसी भी बड़े आयोजन के दौरान, जसप्रीत बुमराह जैसे किसी खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जायेगा. उनके और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान पर्याप्त मैचों को खेल के इसके लिए तैयार रहेंगे.

आवेश खान और मुकेश कुमार को मिल सकता है मौका

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार जैसे खिलाड़ियों को चुने जाने की संभावना है. टीम में संजू सैमसन, ईशान किशन और युजवेंद्र सिंह को भी मौका मिल सकता है. अक्षर पटेल अगर चोट से उबरने में सफल रहे तो वह टीम में शामिल होंगे क्योंकि विश्व कप में टीम के अहम सदस्य रविंद्र जडेजा को दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले विश्राम मिलने की पूरी संभावना है.

Also Read: क्या प्रसिद्ध कृष्णा हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट के लिए हैं सही विकल्प, अक्षर पटेल की अनदेखी क्यों?

अभिषेक शर्मा भी चयनकर्ताओं की नजर में

चयनकर्ता टीम चयन के दौरान हाल ही संपन्न सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के नाम पर भी विचार करेंगे. ऐसे में अनुभवी भुवनेश्वर कुमार, रियान पराग और अभिषेक शर्मा को टीम में मौका मिल सकता है. भुवनेश्वर ने सैयद मुश्ताक अली टी20 में सात मैचों में 16 विकेट लिये तो वहीं पंजाब के अभिषेक ने दो शतक और तीन अर्धशतक की मदद से 485 रन बनाए. अभिषेक हालांकि सलामी बल्लेबाज और टीम में रुतुराज, यशस्वी जायसवाल, इशान किशन और शुभमन गिल जैसे विकल्प पहले हैं. अभिषेक हालांकि बायें हाथ से स्पिन गेंदबाजी भी करते है.

रियान पराग का सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन

रियान के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी बेहद खास रहा. उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावी प्रदर्शन किया. उन्होंने 510 रन बनाने के साथ 11 विकेट भी चटकाए. मध्यक्रम में राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाजों की मौजूदगी में उन्हें जगह मिलना मुश्किल होगा.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola