ePaper

स्टेन का दावा, इस डर से गोल्ड ने ग्वालियर में तेंडुलकर को आउट नहीं दिया था

Updated at : 18 May 2020 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
स्टेन का दावा, इस डर से गोल्ड ने ग्वालियर में तेंडुलकर को आउट नहीं दिया था

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने दावा किया है कि अंपायर इयान गोल्ड ने 2010 में भारतीय दर्शकों की कड़ी प्रतिक्रिया के डर से उस समय सचिन तेंडुलकर को जान बूझकर आउट नहीं दिया था जब वह वनडे क्रिकेट में ऐतिहासिक दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे.

विज्ञापन

लंदन : दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने दावा किया है कि अंपायर इयान गोल्ड ने 2010 में भारतीय दर्शकों की कड़ी प्रतिक्रिया के डर से उस समय सचिन तेंडुलकर को जान बूझकर आउट नहीं दिया था जब वह वनडे क्रिकेट में ऐतिहासिक दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे. स्टेन ने कहा कि तेंडुलकर जब दोहरे शतक से दस रन दूर थे तब उन्होंने भारत के इस स्टार बल्लेबाज को पगबाधा आउट कर दिया था लेकिन मैदानी अंपायर गोल्ड ने उन्हें आउट नहीं दिया.

उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के साथ स्काई स्पोर्ट्स के पॉडकास्ट में कहा: तेंडुलकर ने ग्वालियर में हमारे खिलाफ वनडे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक बनाया. मुझे याद है कि जब वह 190 के आसपास था तब मैंने उसे आउट कर दिया था. इयान गोल्ड अंपायर थे और उन्होंने उसे नॉटआउट दिया था. स्टेन ने कहा: मैंने उनसे कहा कि आपने उसे आउट क्यों नहीं दिया? वह साफ आउट था.

उन्होंने कहा कि अपने चारों तरफ देखो- अगर मैंने उसे आउट दे दिया तो होटल वापस नहीं जा पाऊंगा. तेंडुलकर ने अंतत: नाबाद 200 रन की पारी खेलते हुए एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला दोहरा शतक बनाया. भारत ने उनकी पारी की मदद से द्विपक्षीय सीरीज के दूसरे मैच में तीन विकेट पर 403 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 42.5 ओवर में 248 रन पर आउट करके 153 रन से जीत दर्ज की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola