टी20 वर्ल्ड कप 2026: उलटफेर का शिकार होने से बची श्रीलंकाई टीम, आयरलैंड को 20 रन से हराया
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 08 Feb 2026 11:05 PM
श्रीलंका और आयरलैंड के खिलाड़ी, फोटो पीटीआई
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 6ठे मुकाबले में रविवार को श्रीलंकाई टीम उलटफेर का शिकार होने से बच गई. कमजोर मानी जा रही आयरलैंड की टीम ने मेजबान टीम को जीत के लिए तरसा दिया. हालांकि वानिंदु हसरंगा और महेश तीक्ष्णा ने अंतिम ओवर में घातक गेंदबाजी कर अपनी टीम को जीत दिलाया.
श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से हराकर जीत से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत की. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रन का स्कोर बनाया. जिसके जवाब में आयरलैंड की पूरी टीम 19.5 ओवर में 143 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. श्रीलंका की ओर से महेश तीक्ष्णा और वानिंदु हसरंगा ने 3-3 विकेट चटकाए. जबकि मथीशा पथिराना ने दो बल्लेबाजों को आउट किया. दुश्मंथा चमीरा और दुनिथ वेलालेज ने एक-एक विकेट लिए.
आयरलैंड की ओर से हैरी टेक्टर और रॉस एडायर ने सबसे अधिक रन बनाए
आयरलैंड की ओर से हैरी टेक्टर 40 और रॉस एडायर 34 रनों की पारी खेली. जबकि विकेटकीपर लोरकान टकर ने भी 21 रनों की पारी खेली.
आयरलैंड ने श्रीलंका को खुब किया परेशान
श्रीलंका की टीम भले ही जीत दर्ज करने में कामयाब रही, लेकिन आयरलैंड की टीम ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में जोरदार प्रदर्शन कर मेजबान टीम को सोचने पर मजबूर कर दिया. एक समय श्रीलंकाई टीम पर हार का खतरा मंडराने लगा था. टॉस जीतकर श्रीलंका की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. मार्क एडायर ने 28 के स्कोर पर कामिल मिश्रा को 14 रन के निजी स्कोर पर आउट कर श्रीलंका को पहला झटका दिया. देखते-देखते 86 के स्कोर पर श्रीलंका के चार बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गए. कामिंदु मेंडिस 44 और कुसल मेंडिस की 56 रनों की पारी के दम पर श्रीलंकाई टीम किसी तरह 6 विकेट खोकर 163 रन पर पहुंची. फिर आयरलैंड की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी. बल्लेबाजी में भी आयरलैंड के बैटर ने शानदार खेल दिखाया. एक समय दो विकेट पर 105 रन बनाकर आयरलैंड की टीम जीत के कगार पर पहुंच गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










