Live Updates

WPL 2023, MI vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने 9 विकेट से जीता मैच, मुंबई को मिली लगातार दूसरी हार

Updated:
विज्ञापन

WPL 2023 Mumbai Indians vs Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से मात दे दी. सोमवार के दूसरे मुकाबले में मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 109 रन बना सकी थी. इसके जवाब में दिल्ली ने यह लक्ष्य 9 ओवर में हासिल कर लिया. दिल्ली की तरफ से एलिस कैप्सी ने शानदार 35 रन बनाएं. वहीं शेफाली वर्मा ने भी 33 रन की पारी खेली. इन दोनों के अलावा कप्तान मेग लैनिंग सूझबूझ भरी पारी खेलते हुए 32 रन बनाएं.

विज्ञापन

दिल्ली को मिली जीत मुंबई को 9 विकेट से दी मात

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से मात दे दी. सोमवार के दूसरे मुकाबले में मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 109 रन बना सकी थी. इसके जवाब में दिल्ली ने यह लक्ष्य 9 ओवर में हासिल कर लिया. दिल्ली की तरफ से एलिस कैप्सी ने शानदार 35 रन बनाएं. वहीं शेफाली वर्मा ने भी 33 रन की पारी खेली. इन दोनों के अलावा कप्तान मेग लैनिंग सूझबूझ भरी पारी खेलते हुए 32 रन बनाएं.

दिल्ली को लगा पहला झटका, शेफाली आउट

दिल्ली कैपिटल्स को 5वें ओवर की तीसरी गेंद पर पहला झटका लगा. शेफाली वर्मा 33 रन बनाकर हेले मैथ्यूज की गेंद पर आउट हुईं. दाएं हाथ की बल्लेबाज एलिस कैप्सी क्रीज पर आईं.

मुंबई को लगा छठा झटका कप्तान हरमनप्रीत आउट

मुंबई इंडियंस के दिल्ली के खिलाफ बड़ा झटका लगा है. मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर रही कप्तान हरमनप्रीत कौ र 23 रन बनाकर शिखा पांडे की दूसरी शिकार बनीं.

दिल्ली की शानदार गेंदबाजी, मुंबई को 109 रनों पर रोका

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की. दिल्ली के गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के सामने मुंबई सिर्फ 109 रन बना सकी. दिल्ली की ओर से शिखा पांडे और जोनासन ने 2-2 विकेट झटके.

मुंबई को लगा पांचवां झटका, पूजा आउट

मुंबई इंडियंस को पांचवां झटका लग चुका है. टीम की बल्लेबाज पूजा वस्त्राकर 26 रन बनाकर आउट हो गईं.

मुंबई को लगा चौथा झटका, अमेलिया केर आउट

दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में मुंबई की स्थिति खराब नजर आ रही है. दरअसल, टीम को चौथा झटका लग चुका है. अमेलिया कैर 8 रन बनाकर आउट हो गई हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Saurav Kumar

लेखक के बारे में

By Saurav Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola