MI vs GG, WPL 2023: गुजरात जायंट्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने दर्ज की लगातार 5वीं जीत
Mumbai Indians vs Gujarat Giants, WPL 2023: मुंबई इंडियन्स ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) में मंगलवार को गुजरात जाइंट्स को 55 रन से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने कप्तान हरमनप्रीत कौर की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर आठ विकेट खोकर 162 रन बनाये. जवाब में गुजरात जायंट्स 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 107 रन ही बना सका. मुंबई इंडियंस शुरू से ही अंक तालिका में लगातार टॉप पर है. जबकि इस हार के बाद गुजरात चार हार और एक जीत के साथ चौथे नंबर पर है. तालिका में सबसे नीचे रॉयल चैलेंजर्स की टीम है, जिसने अब तक अपने सभी पांच मुकाबले गंवाएं हैं.
मुंबई की लगातार पांचवीं जीत
मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज कर ली है. पहले बल्लेबाजी करने हुए मुंबई ने 162 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाब में गुजरात नौ विकेट के नुकसान पर 107 रन की बना सका. मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत ने शानदार अर्धशतक जड़ा. मुंबई की ओर से गेंदबाजी में एस्ले गार्डनर ने तीन विकेट चटकाये.
गुजरात को लगा नवां झटका
गुजरात जायंट्स ने अपना नौवां विकेट भी गंवा दिया है. तनुजा कंवर बिना खाता खोले आउट हो गयी हैं. मुंबई को अब जीत के लिए केवल एक विकेट की दरकार है.
गुजरात को आठवां झटका, गार्थ आउट
गुजरात को आठवां झटका लगा है. किम गार्थ 8 रन बनाकर आउट हो गयी हैं. मुंबई लगातार पाचवीं जीत की ओर बढ़ रहा है.
गुजरात को लगा सातवां झटका
कप्तान स्नेह राणा 19 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हो गयी हैं. गुजरात को सातवां झटका लगा है. मैच अब पूरी तरह मुंबई के कब्जे में है. 15 ओवर की समाप्ति पर गुजरात 86 रन ही बना सका है.
हेमलता आउट, गुजरात को छठा झटका
गुजरात जायंट्स को छठा झटका लगा है. हेमलता 6 रन बनाकर आउट हो गयी हैं. गुजरात की पारी पूरी तरह लड़खड़ा गयी है.
गार्डनर के रूप में गुजरात को पांचवा झटका
48 के स्कोर पर गुजरात की आधी टीम पवेलियन लौट गई है. गुजरात को पांचवा झटका एश्ले गार्डनर के रूप में लगा.
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए