IND vs AUS 2nd Test: भारत ने जीता दिल्ली टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया; अश्विन-जडेजा ने मचाया धमाल

Updated:
विज्ञापन

India vs Australia, 2nd Test Highlights: नयी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गये दूसरे टेस्ट मैच में भी टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को आसानी से हरा दिया. भारत ने तीसरे दिन के दूसरे सेशन में ही यह मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया. भारत ने चार मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. सीरीज जीतने के लिए भारत को अब केवल एक मुकाबला जीतना होगा. इसके साथ ही टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है. रवींद्र जडेजा ने अकेले दोनों पारियों में 10 विकेट चटकाये. रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी ने भी शानदार गेंदबाजी की.

विज्ञापन

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से रौंदा

भारत ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेल के तीसरे ही दिन ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की फिरकी के जादू ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 113 रनों पर ही समेट दिया. बाद में 115 रन के लक्ष्य को भारत ने चार विकेट के नुकसान पर दूसरे ही सेशन में हासिल कर लिया. जडेजा ने दोनों पारियों में 10 विकेट चटकाये.

भारत को लगा चौथा झटका, श्रेयस अय्यर आउट

श्रेयस अय्यर आउट हो गये हैं. भारत को चौथा झटका लगा है. अय्यर ने 12 रनों की पारी खेली. उनकी जगह बल्लेबाजी करने श्रीकर भरत क्रीज पर आये हैं. भारत को जीत के लिए अब भी 18 रनों की जरूरत है.

टीम इंडिया को तीसरा झटका, विराट कोहली आउट

विराट कोहली के रूप में टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा है. विराट कोहली 20 रन बनाकर आउट हो गये हैं. मर्फी की गेंद पर विकेटकीपर कैरे ने उनको स्टंप कर दिया. भारत को जीत के लिए अब भी 45 रनों की जरूरत है. श्रेयस अय्यर अगले बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर आये हैं.

टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार

टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार हो गया है. भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिये हैं. जीत के लिए भारत को 115 रन बनाने हैं. विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर हैं.

रोहित शर्मा रन आउट

31 रन बनाकर रोहित शर्मा रन आउट हो गये. एक रन लेने के प्रयास में वह रनआउट हो गये. भारत को 39 रन पर दूसरा झटका लगा है. उनकी जगह क्रीज पर बल्लेबाजी करने विराट कोहली आये हैं. दूसरे छोर पर चेतेश्वर पुजारा जमे हुए हैं.

चौके-छक्के लगा रहे हैं रोहित शर्मा

कप्तान रोहित शर्मा ने अपने बल्ले का मुंह खोल दिया है. वह चौके और छक्के लगा रहे हैं. लंच के बाद रोहित ने दो छक्के और तीन चौके लगाये. भारत दूसरे सेशन में यह मुकाबला जीतना चाहता है.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola