Live Updates

IND vs AUS 1st ODI: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से रौंदा, केएल राहुल ने जड़े शानदार 75 रन

Updated:
विज्ञापन

India vs Australia 1st ODI: भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में पांच विकेट से हरा दिया है. पहले गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 188 के स्कोर पर ढेर कर दिया. उसके बाद केएल राहुल के 75 रन और रवींद्र जड़ेजा के 45 रन की मदद से भारत ने पांच विकेट से जीत दर्ज की. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. नियमित कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में हार्दिक पंड्या कप्तानी कर रहे थे. जबकि स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम का नेतृत्व कर रहे थे.

विज्ञापन

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से रौंदा

पहले गेंदबाजों के कमाल के प्रदर्शन के बाद केएल राहुल के नाबाद 75 रन और रवींद्र जडेजा के 45 रनों की बदौलत टीम इंडिया ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारतीय गेंदबाजों ने 188 के स्कोर पर समेट दिया. मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट चटकाये. जवाब में भारत की शुरुआत भी बेहद खराब रही, लेकिन राहुल और जडेजा ने छठे विकेट के लिए 100 से अधिक रनों की नाबाद साझेदारी कर भारत को जीत दिला दी. भारत इस सीरीज में अब 1-0 से आगे है.

केएल राहुल ने जड़ा शानदार अर्धशतक

केएल राहुल ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. जब भारत को बड़ी पारी की जरूरत थी तब केएल राहुल ने 74 गेंद पर शतक जड़कर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया है. 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया का स्कोर 35 ओवर के बाद 150 रन है.

केएल राहुल और रवींद्र जडेजा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

भारत के पांच विकेट गिरने के बाद केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने टीम इंडिया की पारी को संभाला है. दोनों के बीच 50 से अधिक रनों की साझेदारी हो चुकी है. भारत धीरे-धीरे लक्ष्य के करीब पहुंच रहा है. राहुल अर्धशतक के करीब पहुंच चुके हैं. जडेजा उनका भरपूर साथ दे रहे हैं.

टीम इंडिया को लगा पांचवां झटका, पांड्या आउट

कप्तान हार्दिक पांड्या 25 रन बनाकर आउट हो गये हैं. टीम इंडिया के 100 रन के स्कोर के अंदर पांचवां झटका लगा है. उनकी जगह बल्लेबाजी करने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा क्रीज पर आये हैं.

भारत को चौथा झटका, शुभमन गिल आउट

टीम इंडिया को चौथा झटका लगा है. अच्छी लय में दिख रहे शुभमन गिल आउट हो गये हैं. मिशेल स्टार्क की गेंद पर मार्नस लाबुशेन ने गिल का शानदार कैच पकड़ा. गिल 31 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हुए हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर कप्तान हार्दिक पांड्या आये हैं. भारत को मैच जीतने के लिए एक बड़ी साझेदारी की जरूरत है.

10 ओवर में भारत का स्कोर 39/3 

भारत ने 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर में 39 रन बना लिये हैं. इस दौरान भारत को तीन महत्वपूर्ण झटके लगे हैं. ईशान किशन, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव आउट हो चुके हैं. शुभमन गिल और केएल राहुल क्रीज पर हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola