Live Updates

Ind vs Aus: भारत के आगे कंगारू पस्त, 99 रनों से मैच जीत सीरीज पर किया कब्जा

Updated:
विज्ञापन

Indore: Indian players celebrate as Australia’s Steve Smith leaves the field after his dismissal during the second ODI cricket match between India and Australia, in Indore, Sunday, Sept. 24, 2023. (PTI Photo/Arun Sharma) (PTI09_24_2023_000425B)

India vs Australia 2nd ODI updates: भारत ने तीन मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो मुकाबले जीतकर श्रृंखला अपने नाम कर लिया है. भारत ने 400 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 217 रन पर ही सिमट गई. इस मैच में भारत ने बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और मैच जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम शुरूआती झटके से पूरी तरह नहीं उभर पाई और लगातार विकेट गिरने की वजह से मैच और श्रंखला दोनों गंवा बैठी. श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़े. भारत तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे हो गई है.

विज्ञापन

भारत के आगे ऑस्ट्रेलिया पस्त, 99 रनों से मैच जीत कर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने तीन मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो मुकाबले जीतकर श्रंखला अपने नाम कर लिया है. भारत ने 400 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 217 रन पर ही सिमट गई. इस मैच में भारत ने बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और मैच जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम शुरूआती झटके से पूरी तरह नहीं उभर पाई और लगातार विकेट गिरने की वजह से मैच और श्रंखला दोनों गंवा बैठी.

Ind vs Aus Live: ऑस्ट्रेलिया को आठवां झटका, एडम जम्पा आउट

ऑस्ट्रेलिया को आठवां झटका लगा है. रवींद्र जडेजा ने एडम जम्पा को आउट कर दिया है. इससे पहले कैमरून ग्रीन रन आउट होकर पवेलियन चले गये.

Ind vs Aus Live: एलेक्स कैरी आउट, ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका

रवींद्र जडेजा ने एलेक्स कैरी को आउट कर दिया है. कैरी 14 रन बनाकर आउट हो गये हैं. ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका लगा है. मैच पूरी तरह भारत की पकड़ में हैं.

Ind vs Aus Live: जोश इंग्लिस आउट, ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका

जोश इंग्लिस के रूप में ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका लगा है. रविचंद्रन अश्विन ने अपना तीसरा विकेट चटकाया है. ऑस्ट्रेलियाई पारी लड़खड़ा गयी है. क्रीज पर कैमरुन ग्रीन आए हैं. दूसरे छोर पर एलेक्स कैरी मौजूद हैं.

Ind vs Aus Live: वॉर्नर आउट, ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका

रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका दिया है. सेट बल्लेबाज डेविड वॉर्नर आउट हो गये हैं. ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका लगा है.

Ind vs Aus Live: लाबुशेन आउट,ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका

मार्नस लाबुशेन के रूप में ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका लगा है. रविचंद्रन अश्विन ने डेविड वॉर्नर और लाबुशेन की जोड़ी को तोड़ दिया है. दोनों ने अर्धशतकीए साझेदारी कर ली थी. आस्ट्रेलिया को 13वें ओवर में 89 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा है. नये बल्लेबाज के रूप में जोश इंग्लिस क्रीज पर आए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola