INDW Vs PAKW Highlights: स्मृति मंधाना का नाबाद अर्धशतक से भारत ने पाकिस्तान को 9 विकेट से हराया
India Vs Pakistan Women’s : कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में आज महिला टी20 क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया है. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शानदार अर्धशतक जड़ा है. इससे पहले पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 18 ओवर में जीत के लिए 100 रनों का लक्ष्य दिया. भारत के सामने पाकिस्तान की टीम पूरी तरह बेबस दिखी. भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स में यह दूसरा मुकाबला था. पहला मैच भारत ऑस्ट्रेलिया से हार गया था. गेंदबाजों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया.
भारत ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हराया
भारतीय महिला टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अर्धशतक बनाया. भारत को जीत के लिए 100 रनों का लक्ष्य मिला था. भारत ने 38 गेंद शेष रहते यह लक्ष्य हासिल कर लिया और शानदार जीत दर्ज की.
शेफाली वर्मा आउट, भारत को पहला झटका
भारत को पहला झटका लगा है. शेफाली वर्मा आउट हो गयी हैं. शेफाली ने नौ गेंद पर 16 रनों की पारी खेली. भारत को पहला झटका 61 रन पर लगा है. दूसरे छोर पर स्मृति मंधाना लगातार बेहतरीन शॉट खेल रही हैं. वह अर्धशतक के करीब पहुंच चुकी हैं.
भारत की बल्लेबाजी शुरू, मंधाना और शेफाली क्रीज पर
स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रीज पर हैं, भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. दोनों ही सलामी बल्लबाज बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है.
पाकिस्तान ने भारत को दिया 100 रन का लक्ष्य
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत के लिए 100 रनों का लक्ष्य दिया है. भारतीय गेंदबाजों ने 18 ओवर तक सीमित कर दिये गये मैच में पाकिस्तान के 10 विकेट गिरा दिये. भारत की ओर से स्नेह राणा और राधा यादव ने दो-दो विकेट लिये. तीन खिलाड़ी रन आउट हुए. रेणुका सिंह, मेघना सिंह और शेफाली वर्मा को एक-एक सफलता मिली.
आलिया रियाज आउट, पाक को छठा झटका
पाकिस्तान को छठा झटका लगा है. आलिया रियाज को मेघना सिंह ने रन आउट कर दिया है. उन्होंने 22 गेंद पर 18 रन बनाये. अभी थोड़ी देर पहल उन्हें चोट भी लगी थी.
ओमायमा सोहेल आउट, पाकिस्तान को पांचवां झटका,
आमायमा सोहेल को राधा यादव के सटीम थ्रो पर शेफाली वर्मा ने रन आउट कर दिया है. सोहेल 13 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हो गयी हैं. बारिश की वजह से खेल को 18 ओवर का कर दिया गया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए