Live Updates

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत को 8 विकेट से हराकर टी20 सीरीज अपने नाम की

Updated:
विज्ञापन

IND vs WI 5th T20: अमेरिका के फ्लोरिडा में भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को खेले गये निर्णायक मुकाबले को वेस्टइंंडीज ने आठ विकेट से जीत लिया और सीरीज पर 3-2 से कब्जा कर लिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली भारतीय टीम 20 ओवर में 165 रन ही बना सकी. जवाब में वेस्टइंडीज ने दो विकेट के नुकसान पर 18 ओवर में 171 रन बनाकर यह मुकाबला जीत लिया. वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की सीरीज 3-2 से जीत ली. यह वेस्टइंडीज की ऐतिहासिक जीत है. वेस्टइंडीज 2017 के बाद भारत के खिलाफ कोई इंटरनेशनल सीरीज जीत पाया है.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की

भारत को बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन से रविवार को यहां खराब मौसम से प्रभावित पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय में वेस्टइंडीज से आठ विकेट से हारकर श्रृंखला 2-3 से गंवानी पड़ी. वेस्टइंडीज ने इस तरह 2017 के बाद भारत के खिलाफ पहली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज जीती है. अंतिम मैच की जीत में ब्रैंडन किंग स्टार रहे जिनकी नाबाद 85 रन की पारी में पांच चौके और छह छक्के जड़े थे. यह उनका टी20 अंतरराष्ट्रीय में सवश्रेष्ठ स्कोर भी है. कप्तान हार्दिक पंड्या की टीम ने 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए सीरीज 2-2 से बराबर कर ली थी, लेकिन खिलाड़ी निर्णायक मुकाबले में लड़खड़ा गये. सूर्यकुमार यादव (61 रन) के अर्धशतक की मदद से टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के बाद नौ विकेट गंवाकर 165 रन बनाए. इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज ने तेज शुरुआत की और किंग (55 गेंद) तथा विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन (47 रन, 35 गेंद, एक चौका, चार छक्के) के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 गेंद में 107 रन की भागीदारी से दो ओवर शेष रहते दो विकेट पर 171 रन बनाकर जीत हासिल की.

तिलक वर्मा का पहला इंटरनेशनल विकेट

युवा तिलक वर्मा ने अपना पहला इंटरनेशनल विकेट हासिल किया है. उन्होंने 47 रन के निजी स्कोर पर निकोलस पूरन को आउट कर दिया है. पूरन का कैच कप्तान हार्दिक पांड्या ने पकड़ा है. मैदानी अंपायर के नॉट आउट देने के बाद हार्दिक ने डीआरएस का सहारा लिया और पूरन को पवेलियन लौटना पड़ा. उनकी जगह बल्लेबाजी करने साई होप क्रीज पर आये हैं.

खेल दुबारा शुरू

बारिश के बाद खेल दुबारा शुरू हुआ है. युजवेंद्र चहल ने अपना ओवर पूरा किया. उन्होंने 13वां ओवर फेंका और इस ओवर में चहल ने 10 रन लुटाये.

बारिश की वजह से खेल रुका

बारिश की वजह से एक बार फिर खेल को रोक दिया गया है. हालांकि वेस्टइंडीज काफी मजबूत स्थिति में है. सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन किंग अर्धशतक जड़कर क्रीज पर जमे हुए हैं. दूसरे छोर पर निकोलस पूरन शानदार फॉर्म में हैं. भारत ने वेस्टइंडीज को 166 रनों का लक्ष्य दिया है. वेस्टइंडीज ने 12.3 ओवर में 117 रन बना लिये हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज को केवल एक झटका लगा है.

ब्रेंडन किंग का अर्धशतक, वेस्टइंडीज जीत के करीब

सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन किंग ने अर्धशतक जड़ दिया है. वेस्टइंडीज काफी मजबूत स्थिति में है. वेस्टइंडीज ने केवल एक विकेट के नुकसान पर 12.3 ओवर में 117 रन बना लिये हैं. दूसरे छोर पर निकोलस पूरन भी अर्धशतक के करीब हैं. वेस्टइंडीज को जीत के लिए 45 गेंद पर 49 रनों की जरूरत है.

वेस्टइंडीज मजबूत स्थिति में, किंग और पूरन की जोड़ी जमी 

वेस्टइंडीज मजबूत स्थिति में पहुंच गयी है. निकोलस पूरन और ब्रेंडन किंग की जोड़ी क्रीज पर जम गयी है. कोई भी भारतीय गेंदबाज प्रभाव नहीं दिखा पा रहा है. दोनों के बीच 70 रनों की साझेदारी हो चुकी है. भारत को किसी भी हाल में इस जोड़ी को तोड़ना होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola