आईपीएल में कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस तरह की थी अक्षर पटेल की मदद

Updated:
विज्ञापन
आईपीएल में कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस तरह की थी अक्षर पटेल की मदद

अक्षर पटेल ने पांच साल तक किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलने के बाद अपनी नई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम में सामंजस्य बैठाने में मदद का श्रेय कप्तान श्रेयस अय्यर को दिया है.

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर अक्षर पटेल ने पांच साल तक किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलने के बाद अपनी नई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम में सामंजस्य बैठाने में मदद का श्रेय कप्तान श्रेयस अय्यर को दिया है. बायें हाथ के इस 26 साल के स्पिनर को आईपीएल 2019 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने पांच करोड़ रुपये में खरीदा था और टीम के साथ अपने पहले ही सत्र में उन्होंने 10 विकेट हासिल करने के अलावा 110 रन भी बनाए.

फ्रेंचाइजी के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर लाइव सत्र के दौरान अक्षर ने कहा, ‘‘मैं श्रेयस के साथ भारत ए की ओर से भी खेला हूं और जब मैं दिल्ली कैपिटल्स में आया तो मेरे लिए चीजें काफी आसान हो गईं क्योंकि हमारे बीच काफी अच्छी समझ है. ” उन्होंने कहा, ‘‘मैदान पर वह अपने गेंदबाजों को स्वतंत्रता देता है और अपना क्षेत्ररक्षण जमाने की छूट देता है. उसके अंदर काफी धैर्य भी है और मैंने उसके नेतृत्व में खेलने का लुत्फ उठाया.

” अक्षर ने कहा कि नीलामी के समय वह अपने भविष्य को लेकर चिंतित थे. उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआत में मैं थोड़ा चिंतित था क्योंकि मैंने पंजाब फ्रेंचाइजी में पांच साल बिताए थे और मुझे नहीं पता था कि मेरा भविष्य क्या होगा. लेकिन जब दिल्ली कैपिटल्स ने मुझे चुना तो मैं काफी रोमांचित था क्योंकि टीम के साथ काफी ऐसे खिलाड़ी जुड़े थे जिनके साथ मैं पहले खेला था. ” अक्षर ने कहा, ‘‘जब मैं सत्र से पूर्व शिविर से जुड़ा तो शुरुआती कुछ दिनों में चीजें कुछ अलग लगी लेकिन टीम के माहौल के कारण मुझे सामंजस्य बैठाने में अधिक समय नहीं लगा. ”

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola