England vs South Africa: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को रिकॉर्ड 229 रन से हराया, बना डाला अनोखा रिकॉर्ड

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 21 Oct 2023 9:32 PM

विज्ञापन

Mumbai: South Africa players celebrates after winning the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match against England, at Wankhede Stadium, in Mumbai, Saturday, Oct. 21, 2023. (PTI Photo/Shashank Parade) (PTI10_21_2023_000534A)

एकदिवसीय मैचों में रनों के लिहाज से गत चैम्पियन इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार है. दक्षिण अफ्रीका की यह सफलता विश्व कप के इतिहास में संयुक्त रूप से छठी सबसे बड़ी जीत है. इंग्लैंड को पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान जबकि दक्षिण अफ्रीका को नीदरलैंड ने हराया था.

विज्ञापन
undefined

हेनरिच क्लासेन की आतिशी शतकीय पारी और मार्को जेनसन के साथ छठे विकेट के लिए 77 गेंद में 151 रन की साझेदारी के बाद गेंदबाजों के दबदबे वाले प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी विश्व कप के एकतरफा मैच में शनिवार को इंग्लैंड को रिकॉर्ड 229 रन से हराया.

undefined

एकदिवसीय मैचों में रनों के लिहाज से गत चैम्पियन इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार है. दक्षिण अफ्रीका की यह सफलता विश्व कप के इतिहास में संयुक्त रूप से छठी सबसे बड़ी जीत है. इंग्लैंड को पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान जबकि दक्षिण अफ्रीका को नीदरलैंड ने हराया था. दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट पर 399 रन बनाने के बाद इंग्लैंड की पारी को 22 ओवर में 170 रन पर समेट दिया. इंग्लैंड के रीस टॉपली ने बल्लेबाजी नहीं की.

undefined

इस हार के बाद इंग्लैंड की टीम अंक तालिका में चार मैचों में तीन हार के बाद नौवें स्थान पर खिसक गयी है. दक्षिण अफ्रीका तीन जीत के साथ तीसरे स्थान पर आ गया. क्लासेन ने अपनी चौथी शतकीय पारी के दौरान चार छक्के और 12 चौके जड़े. उन्होंने 67 गेंद में 109 रन बनाये. जेनसन ने 42 गेंद की नाबाद पारी में तीन चौके और छह छक्के की मदद से 75 रन बनाये. यह उनके करियर का पहला अर्धशतक है.

undefined

इससे पहले रीजा हेंड्रिक्स (75 गेंद में 85 रन) और रासी वेन डर डुसेन (61 गेंद में 60 रन) ने दूसरे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी. लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने छठे ओवर तक तीन, 12वें ओवर तक छह और 17वें ओवर तक 100 रन पर आठ विकेट गंवा दिये थे. गस एटकिंसन (35) और मार्क वुड (नाबाद 43) ने नौवें विकेट के लिए 32 गेंद में 70 रन की साझेदारी कर टीम को और फजीहत का सामना करने से बचा लिया.

undefined

दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएट्जी ने तीन जबकि लुंगी एनगिडी, मार्को यानसेन ने दो-दो तथा कागिसो रबाडा और केशव महाराज ने एक-एक विकेट लिये. लक्ष्य का पीछा करते हुए बेयरस्टो (10) ने पहले ओवर में एनगिडी पर छक्का लगाकर आक्रामक तेवर दिखाया लेकिन इस गेंदबाज ने अपने अगले ओवर में उन्हें चलता कर दिया.

undefined

बल्ले से चमक बिखेरने वाले यानसेन ने इसके बाद गेंद से कमाल करते हुए जो रूट (दो) और डाविड मलान (छह) को पवेलियन की राह दिखायी तो वही अनुभवी रबाड़ा ने नौवें ओवर में अपनी गेंद पर बेन स्टोक्स (पांच) का कैच लपक कर टीम को चौथी सफलता दिलायी. हैरी ब्रुक्स (17) और कप्तान बटलर (15) ने रबाडा और गेराल्ड कोएट्जी पर छक्के लगाये लेकिन इस तेज गेंदबाज ने पारी के 12वें ओवर में दोनों को आउट कर इंग्लैंड की जीत की राह लगभग बंद कर दी. टीम ने 68 रन तक शीर्ष छह विकेट गंवा दिये.

undefined

कोएट्जी ने इसके बाद रशीद (10) और एनगिडी ने डेविड विली (12) को आउट कर इंग्लैंड को 100 रन पर आठवां झटका दिया. इसके बाद वुड ने 17 गेंद की नाबाद पारी में दो चौके और पांच छक्के तथा एटकिंसन ने 21 गेंद की पारी में सात चौके लगाकर दर्शकों का कुछ मनोरंजन किया. इससे पहले क्लासेन को उमस भरी गर्मी में अपनी पारी के दौरान नियमित रूप से तरल पदार्थ के सेवन करते देखा गया. वह ऐंठन की समस्या के बीच मैदान पर डटे रहे. वही दूसरी ओर इंग्लैंड के कुछ गेंदबाजों को मैदान से बाहर जाना पड़ा.

undefined

मैन ऑफ द मैच क्लासेन ने वुड (सात ओवर में 76 रन) के खिलाफ छक्का और चौका लगाकर पारी के 47वें ओवर में 61 गेंद में इस साल का अपना तीसरा शतक पूरा किया. क्लासेन और यानसेन ने छठे विकेट के लिए सिर्फ 77 गेंदों पर 151 रन जोड़े, जो अब वनडे के साथ-साथ विश्व कप इतिहास में इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के लिए एक रिकॉर्ड है.

undefined

नियमित कप्तान तेम्बा बावुमा के बीमार पड़ने और क्विंटन डिकॉक (चार) के जल्दी आउट होने के कारण, दक्षिण अफ्रीका को दमदार बल्लेबाजी की जरूरत थी और उनके बल्लेबाजों ने यह सुनिश्चित किया. दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी 10 ओवरों में 143 रन बटोरे जिसमें से 46वें से 50वें ओवर में 84 रन बने.

undefined

पारी की शुरुआत में टॉपली (88 रन पर तीन विकेट) की गेंद पर विकेटकीपर जोस बटलर के कैच को मैदानी अंपायर ने नकार दिया लेकिन रिव्यू के बाद डिकॉक को पवेलियन की राह नापनी पड़ी. डुसेन ने इसके बाद संभल कर बल्लेबाजी की जबकि हेंड्रिक्स ने कुछ करारे प्रहार किये. दक्षिण अफ्रीका ने पावरप्ले में 59 रन जुटाए जिसमें वुड का स्वागत बल्लेबाजों ने चौकों से किया.

undefined

टॉपली जब मैदान में वापस आये तब तक कामचालउ गेंदबाज जो रूट 6.1 ओवर में बिना किसी सफलता के 48 रन लुटा चके थे. दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों के खिलाफ रूट कोई खतरा पैदा नहीं कर सके. हेंड्रिक्स ने कवर के ऊपर से उनके खिलाफ दो शानदार छक्के जड़े. आदिल रशीद (61 रन पर दो विकेट) ने बीच के ओवर में इन दोनों बल्लेबाजों को आउट किया जबकि टॉपली ने कप्तान एडीन मार्कराम (42) और अनुभवी डेविड मिलर (पांच) के विकेट के साथ मैच में इंग्लैंड की वापसी करायी. टीम इन विकेटों का जश्न ज्यादा देर तक नहीं मना सकीं क्योंकि क्लासेन और यानसेन ने मन मुताबिक चौके और छक्कों की बौछार कर दी.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola