World Cup 2023 Points Table: न्यूजीलैंड को रौंदकर दक्षिण अफ्रीका फिर से नंबर वन, भारत को भारी नुकसान

Updated:
विज्ञापन
World Cup 2023 Points Table: न्यूजीलैंड को रौंदकर दक्षिण अफ्रीका फिर से नंबर वन, भारत को भारी नुकसान

Pune: South African bowler Gerald Coetzee (L) reacts as he celebrates the wicket of New Zealand’s Will Young during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between New Zealand and South Africa, at Maharashtra Cricket Association Stadium, in Pune, Wednesday, Nov. 1, 2023. (PTI Photo/Shashank Parade) (PTI11_01_2023_000365A)

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच जंग में ऑस्ट्रेलिया को प्वाइंट्स टेबल में एक स्थान का फायदा हो गया है. ऑस्ट्रेलिया की टीम अब नंबर तीन पर पहुंच गई है. जबकि अफ्रीका से हारकर न्यूजीलैंड की टीम चौथे नंबर पर पहुंच गई है.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड को हराकर दक्षिण अफ्रीका ने प्वाइंट्स टेबल के नंबर वन पर फिर से कब्जा कर लिया है. जबकि भारत को एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है. दक्षिण अफ्रीका के 7 मैचों में 6 जीत के बाद 12 अंक हो गए हैं और नेट रन रेट (+2.290) सबसे बेहतर है. जबकि भारतीय टीम 6 मैचों में 6 जीत के बाद 12 अंक लेकर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. भारत का नेट रन रेट +1.405 है. वर्ल्ड कप 2023 के 32वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 190 रनों से हरा दिया. पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 357 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. फिर न्यूजीलैंड की टीम को 35.3 ओवर में 167 रन पर ढेर कर दिया.

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच जंग में ऑस���ट्रेलिया को फायदा

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच जंग में ऑस्ट्रेलिया को प्वाइंट्स टेबल में एक स्थान का फायदा हो गया है. ऑस्ट्रेलिया की टीम अब नंबर तीन पर पहुंच गई है. जबकि अफ्रीका से हारकर न्यूजीलैंड की टीम चौथे नंबर पर पहुंच गई है. न्यूजीलैंड के 7 मैचों में 4 जीत और 3 हार के बाद 8 अंक हो गए हैं. न्यूजीलैंड का नेट रन रेट +0.484 है. जबकि ऑस्ट्रेलिया ने अबतक 6 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 4 में जीत मिली है और 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट +0.970 है.

undefined

प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तान नंबर पांच पर

बांग्लादेश के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद पाकिस्तान की टीम प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है. पाकिस्तान ने 7 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 3 में जीत मिली है और 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. पाकिस्तान के 6 अंक हैं और नेट रन रेट -0.024 है.

अफगानिस्तान नंबर 6 और श्रीलंका 7वें स्थान पर

प्वाइंट्स टेबल में अफगानिस्तान की टीम तीन मैच जीतकर 6 अंक लेकर छठे स्थान पर पहुंच गई है. अफगानिस्तान का नेट रन रेट -0.718 है. जबकि श्रीलंका की टीम 6 मैच में दो जीत और 4 हार के बाद 4 अंक लेकर 7वें स्थान पर पहुंच गई है. श्रीलंका का नेट रन रेट -0.275 है. जबकि नीदरलैंड का 6 मैचों में 2 जीत और 4 हार के बाद 4 अंक हैं. नीदरलैंड का नेट रन रेट -1.277 है.

Also Read: वर्ल्ड कप 2023 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देगा यह स्टार खिलाड़ी, कहा- अब समय आ गया है

प्वाइंट्स टेबल में इंग्लैंड 10वें नंबर पर

प्वाइंट्स टेबल में इंग्लैंड की टीम 10वें स्थान पर पहुंच गई है. इंग्लैंड की टीम अबतक 6 मैच खेल चुकी है, जिसमें केवल एक मैच में उसे जीत मिली है. जबकि 5 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड का केवल दो अंक है. बांग्लादेश की टीम 7 मैच खेलकर 1 जीत और 6 हार के बाद दो अंक लेकर 9वें नंबर पर पहुंच गई है. बांग्लादेश की टीम वर्ल्ड कप से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola