ePaper

Sachin Tendulkar 2 पसलियां टूटने के बाद भी बनाते रहे देश के लिए रन, तब से गांगुली के मन में बढ़ गई इज्जत

Updated at : 18 Nov 2024 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
Sachin Tendulkar

Sachin Tendulkar

Sachin Tendulkar: भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने खेल से देश ही नहीं दुनिया के हर कोने में अपने प्रशंसक बनाए हैं. उनके एक सबसे बड़े फैन भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी हैं. गांगुली ने हाल ही में सचिन की एक अनकही कहानी सुनाई है.

विज्ञापन

Sachin Tendulkar: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Gamguly) ने अपने पूर्व साथी महान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बारे में एक अनसुनी कहानी सुनाई. इसे सुनकर फैंस दंग रह गए. एक मैच में दो पसलियां टूटने के बावजूद सचिन देश के लिए रन बनाते रहे और उनके चेहरे पर दर्द की एक लकीर तक नहीं दिखी. गांगुली इस बात के गवाह थे. सचिन और गांगुली दोनों ने अपने दमदार बल्लेबाजी प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया. गांगुली के कप्तान रहते सचिन ने भारत के लिए कई मैच जिताऊ पारियां खेलीं. 2003 के विश्व कप में गांगुली की अगुआई में भारत टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा था, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. उसी टूर्नामेंट में ‘मास्टर ब्लास्टर’ सचिन 673 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे.

Sachin Tendulkar: शोएब ने सचिन को पहुंचाई थी चोट

सौरव गांगुली ने शोएब अख्तर वाली एक घटना का खुलासा किया, जिसके बाद वे सचिन तेंदुलकर का और अधिक सम्मान करने लगे. हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान गांगुली से पूछा गया कि वह किसी जीवित व्यक्ति का नाम लें, जिसकी वह सबसे अधिक प्रशंसा करते हैं. गांगुली ने सचिन का नाम लिया. इसके बाद पूर्व कप्तान ने एक घटना का जिक्र किया, जिसमें सचिन को पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का सामना करते समय पसलियों में चोट लग गई थी.

BGT: पर्थ टेस्ट में जसप्रीत बुमराह होंगे कप्तान, रोहित शर्मा बाहर, केएल राहुल करेंगे ओपनिंग

BGT 2024-25: शमी अब भी नहीं जा रहे ऑस्ट्रेलिया, हर्षित और प्रसिद्ध पर्थ टेस्ट खेलने की दौड़ में

Sachin Tendulkar: गांगुली ने सचिन को देखा है करीब से

गांगुली ने खुलासा किया, “सचिन, वह विशेष खिलाड़ी थे. मैंने उन्हें करीब से देखा है और शोएब की गेंद पर उनकी पसलियों पर चोट लगते हुए भी देखा है. उन्होंने कोई शोर नहीं मचाया, रन बनाए और अगली सुबह उन्हें दोहरा फ्रैक्चर हो गया.” उन्होंने कहा, “मैंने एक आवाज सुनी और मैंने उनसे पूछा, ‘क्या आप ठीक हैं?’ उन्होंने कहा, ‘हां, ठीक हैं.’ अगली सुबह, उनको दो फ्रैक्चर हो गए थे, लेकिन उन्होंने भारत के लिए रन बनाए.”

Sachin Tendulkar
Sachin Tendulkar

Sachin Tendulkar: सचिन का ट्वीट वायरल

इससे पहले शनिवार को सचिन ने एक रहस्यमयी और व्यंग्यात्मक ट्वीट किया, जिसने कई प्रशंसकों की यादें ताजा कर दी. सचिन एक बड़े तीन तने वाले पेड़ के सामने बल्लेबाजी की पोजीशन में खड़े थे. पेड़ के तने ऐसे लग रहे थे, जैसे वे क्रिकेट के खेल के तीन स्टंप्स हों. तेंदुलकर ने कैप्शन में लिखा, “क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि किस अंपायर ने स्टंप को इतना बड़ा महसूस कराया?” इस पर प्रशंसकों ने कुछ ऐसे अंपायरों के नाम बताए जिन्होंने उनके खिलाफ फैसले दिए थे. इस वजह से वेस्टइंडीज के पूर्व अंपायर स्टीव बकनर का नाम भी ट्रेंड करने लगा.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola