इस गेंदबाज ने ढाया कहर, ताश के पत्तों की तरह बिखरा बांग्लादेश, इस बल्लेबाज ने श्रीलंका को जिताई सीरीज

Prabath Jayasuriya celebrates taking wicket during SL vs BAN 2nd Test.
SL vs BAN 2nd Test: श्रीलंका ने बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट में एक पारी और 78 रन से हराकर सीरीज 1-0 से जीत ली. इस जीत के साथ श्रीलंका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में अहम अंक भी जुटाए. मैच के चौथे दिन प्रभात जयसूर्या ने 5 विकेट लेकर बांग्लादेश की पारी समेट दी.
SL vs BAN 2nd Test: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज शनिवार को समाप्त हो गई. श्रीलंका ने बांग्लादेश को एक पारी और 78 रन से हराकर न केवल दूसरा टेस्ट मैच बल्कि पूरी सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली और इसके साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकिल में अहम अंक भी अर्जित किए. यह श्रीलंका की बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में नौवीं बार एक पारी से जीत थी. मैच के चौथे दिन श्रीलंका को जीत के लिए सिर्फ 28 मिनट लगे. बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने कहर बरपाते हुए 56 रन देकर 5 विकेट झटके और टेस्ट करियर में अपनी 12वीं बार पारी में पांच विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की.
चौथे दिन के पहले ओवर की तीसरी गेंद पर ही जयसूर्या ने लिटन दास को विकेट के पीछे कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराकर दिन की शुरुआत की. अगले ओवर में उन्होंने नईम हसन (5 रन) को स्टंप आउट कराया. फिर ताइजुल इस्लाम का कैच खुद पकड़ते हुए अपना पांचवां विकेट पूरा किया. अगले ओवर में थरिंदु रत्नायके ने एबादोत हुसैन को एलबीडब्ल्यू आउट कर बांग्लादेश की पारी 44.2 ओवर में 133 रन पर समेट दी.

बांग्लादेशी कप्तान शांटो ने अपने पद से दिया इस्तीफा
इस मुकाबले में जयसूर्या पहली पारी में एक भी विकेट नहीं ले पाए थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए बांग्लादेश की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया. दूसरी पारी में कुल 9 विकेट स्पिनरों को मिले, जिसमें जयसूर्या के 5, कप्तान धनंजय डी सिल्वा और थरिंदु के 2-2 विकेट शामिल थे. बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन मुशफिकुर रहीम ने बनाए, उन्होंने 26 रनों का योगदान दिया. इस हार के बाद बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शांटो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया.
कैसा रहा दूसरे टेस्ट का हाल
इससे पहले बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था, लेकिन गॉल टेस्ट की तरह इस बार वे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और पहली पारी में 247 रन ही बना सके. इसके जवाब में श्रीलंका ने पाथुम निसंका (158), दिनेश चांदीमल (93) और कुसल मेंडिस (84) की शानदार पारियों की मदद से 458 रन बनाए. बांग्लादेश की दूसरी पारी 133 रन पर सिमट गई और श्रीलंका ने यह टेस्ट एकतरफा अंदाज में जीत लिया.
पथुम निसंका को मिले दो अवॉर्ड
श्रीलंकाई बल्लेबाज पथुम निसंका ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. पहले टेस्ट मैच में उन्होंने शानदार 187 रन की पारी खेली और मात्र 13 रनों से दोहरा शतक चूक गए, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 24 रन बनाए, यह मैच ड्रॉ रहा था. इसके बाद दूसरे टेस्ट में भी उनकी लय जारी रही और उन्होंने 158 रन की जबरदस्त पारी खेली. पूरी सीरीज में 369 रन बनाने के लिए निसंका को दूसरे मैच के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड मिला.
‘अंपायरों को सजा मिलनी चाहिए’, पहली टेस्ट हार के बाद भड़के वेस्टइंडीज के कप्तान, जानें क्या है वजह
ट्रेविस हेड ने मचाया तहलका, WTC में ऐसी उपलब्धि वाले बने पहले क्रिकेटर, दूसरे नंबर वाले आधे पर
‘पिछले कुछ महीनों में…’, इस बात पर गुस्सा हो गए सुनील गावस्कर, सबसे कर डाली ये खुली अपील
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




