ePaper

Asia Cup 2025 से पहले शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट

Updated at : 31 Aug 2025 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
Shubman Gill and Jasprit Bumrah

Shubman Gill and Jasprit Bumrah

Asia Cup 2025: 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए टीम इंडिया तैयारी में जुटी हुई है. इसी क्रम में कई खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया और सभी खिलाड़ियों ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. वनडे कप्तान रोहित शर्मा भी हैं, जिन्होंने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है, हालांकि उन्हें फिलहाल कोई मैच नहीं खेलना है. वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा सकते हैं.

विज्ञापन

Asia Cup 2025: भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और वनडे कप्तान रोहित शर्मा सहित भारतीय क्रिकेटरों ने बेंगलुरु बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित सत्र पूर्व फिटनेस परीक्षण पास कर लिया है. गिल और उनके साथी जसप्रीत बुमराह और जितेश शर्मा भी फिटनेस मानकों पर खरे उतरे हैं. पंजाब के इस 25 वर्षीय बल्लेबाज को इस टी20 टूर्नामेंट के लिए भारत का उप कप्तान बनाया गया है. भारतीय टीम नौ सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए जल्द ही दुबई रवाना होगी. गिल के लिए फिटनेस परीक्षण अनिवार्य हो गया था क्योंकि उन्हें बुखार के कारण दलीप ट्रॉफी से हटना पड़ा था जहां उन्हें उत्तर क्षेत्र का कप्तान बनाया गया था और वे पिछले कुछ दिनों से अपने गृहनगर में आराम कर रहे थे. Shubman Gill and Jasprit Bumrah passed fitness test before Asia Cup 2025

कई और खिलाड़ियों ने पास किया फिटनेस टेस्ट

पीटीआई को पता चला है कि जिन अन्य खिलाड़ियों ने बिना किसी समस्या के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में परीक्षण पास किया उनमें मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर शामिल हैं. अब मानक यो-यो परीक्षण के अलावा फिटनेस परीक्षण के दौरान हड्डियों के घनत्व की जांच के लिए एक सरलीकृत विधि डीएक्सए स्कैन भी किया गया. जायसवाल और वॉशिंगटन दोनों महाद्वीपीय प्रतियोगिता के लिए स्टैंडबाई सूची में हैं जबकि शार्दुल 4 सितंबर से मध्य क्षेत्र के खिलाफ दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में पश्चिम क्षेत्र की कप्तानी करने के लिए शहर में ही रहेंगे.

रोहित को फिलहाल नहीं खेलना है कोई मैच

टेस्ट और टी20 प्रारूपों से संन्यास लेने के बाद रोहित के पास तत्काल कोई कार्यभार नहीं है लेकिन यह सीनियर बल्लेबाज नवंबर में वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया जा सकता है और उससे पहले वह 30 सितंबर, तीन और पांच अक्टूबर को कानपुर में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए के लिए तीन एकदिवसीय मैच भी खेल सकते हैं. इसकी पुष्टि अभी बाकी है लेकिन रोहित के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रशिक्षण के लिए कुछ और दिन शहर में ही रहने की संभावना है. एशिया कप टीम के अन्य सदस्य जैसे अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और रियान पराग (स्टैंडबाय) अपनी-अपनी क्षेत्रीय टीमों के लिए दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में खेल चुके हैं और अब उनके लिए अलग से फिटनेस टेस्ट नहीं होगा.

स्टैंडबाई खिलाड़ियों में शामिल विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल कमर में दर्द के कारण दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गए थे और मध्य क्षेत्र का यह कप्तान अब भी मेडिकल टीम की निगरानी में हैं.

एशिया कप के लिए भारतीय टीम

कप्तान : सूर्यकुमार यादव.
उपकप्तान : शुभमन गिल.
बल्लेबाज/ऑलराउंडर : अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल और रिंकू सिंह.
विकेटकीपर : जितेश शर्मा और संजू सैमसन.
गेंदबाज : जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और हर्षित राणा.

ये भी पढ़ें…

PM मोदी ने ओडिशा की गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी से की बात, की जमकर तारीफ

BCCI की नजरें 450 करोड़ के सौदे पर, Dream11 के बाद नये प्रायोजक की तलाश तेज

118*, 70, 79; इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी के भाई ने जिम्बाब्वे के लिए किया कमाल

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola