कैनेडियन क्रिकेटर श्रेयस मोव्वा का भारत से खास रिश्ता, द्रविड़ हैं आदर्श

Updated at : 11 Feb 2026 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
Canadian Cricketer Shreyas Movva

कैनेडियन क्रिकेटर श्रेयस मोव्वा, फोटो एक्स

Shreyas Movva: कैनेडियन क्रिकेटर श्रेयस मोव्वा का भारत के साथ खास रिश्ता है. उनका आइडियल टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने के लिए भारत आकर मोव्वा बुहत खुश हैं. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में अपना अनुभव साझा किया.

विज्ञापन

Shreyas Movva: कैनेडियन क्रिकेटर श्रेयस मोव्वा ने कहा, यह सपना सच होने जैसा है. मैंने भारत में कुछ गेम खेले हैं. वर्ल्ड कप के लिए इंडिया वापस आना मेरे लिए एक अलग लेवल की खुशी है. क्रिकेट कनाडा के साथ मुझे पांच साल हो गए हैं; यह मेरा दूसरा वर्ल्ड कप है. हमने पिछले वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी, और हम यहां एक से ज्यादा मैच जीतने की उम्मीद कर रहे हैं.

सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में मास्टर्स हैं श्रेयस मोव्वा, कर्नाटक के लिए भी खेल चुके हैं क्रिकेट

कर्नाटक के रहने वाले कैनेडियन क्रिकेटर श्रेयस मोव्वा ने कहा, कर्नाटक में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद मैंने क्रिकेट के लिए एक साल का ब्रेक लिया. फिर मैंने सोचा कि मुझे मास्टर्स करना चाहिए, मैं कॉनकॉर्डिया, मॉन्ट्रियल में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में मास्टर्स करने चला गया. मैं क्लब क्रिकेट के लिए वीकेंड गेम खेलता था, फिर मैंने अपनी प्रोविंशियल टीम में परफॉर्म किया. फिर उन्होंने मुझे एक सिलेक्शन में मौका दिया, मैंने वहां परफॉर्म किया और फिर वहां से मैं कनाडा टीम का हिस्सा बन गया.

Shreyas Movva के आदर्श हैं राहुल द्रविड़

कर्नाटक के रहने वाले कनाडाई क्रिकेटर श्रेयस मोव्वा राहुल द्रविड़ को अपना क्रिकेटिंग आइडियल मानते हैं. उन्होंने कहा, मैं राहुल द्रविड़ को क्रिकेट की वजह से नहीं, बल्कि बाहर की चीजों की वजह से अपना आदर्श मानता हूं. वह कितने जमीन से जुड़े इंसान हैं. मैंने उन्हें खुद देखा है. वह एक सीधे-सादे इंसान हैं, उनके बारे में कोई बात नहीं होती थी.

Shreyas Movva: कनाडा के लिए 23 वनडे और 25 टी20 मैच खेल चुके हैं श्रेयस मोव्वा

कनाडा के लिए श्रेयस मोव्वा 23 वनडे और 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं. वनडे में 468 रन बना चुके हैं, जिसमें 68 उनका टॉप स्कोर है. वनडे में 30 चौके और 4 छक्के जमा चुके हैं. टी20 में 355 रन बनाए हैं. जिसमें 37 रन टॉप स्कोर है.

ये भी पढ़ें: ये तो गजब हो गया! दो सुपर ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने 4 रन से मारी बाजी

बदकिस्मत रहे कि हम हार गए, साउथ अफ्रीका से मिली रोमांचक हार के बाद टूटे राशिद खान

अफगानिस्तान का पत्ता टी20 वर्ल्ड कप से लगभग साफ, प्वाइंट्स टेबल में जानें ग्रुप डी का हाल

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola