ePaper

अरे आप खुद… बाउंसर ने की ऐसी हरकत की भड़क गए श्रेयस अय्यर, देखें Viral Video

Updated at : 23 Nov 2025 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
Shreyas Iyer got angry on Security Gaurd

बाउंसर पर भड़के श्रेयस अय्यर, फोटो- स्क्रीनग्रैब (वायरल वीडियो)

Shreyas Iyer Got Angry: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में लगी गंभीर स्प्लीन चोट के बाद श्रेयस अय्यर अभी पूरी तरह रिकवरी मोड में हैं. इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वे सिक्योरिटी गार्ड को डांटते दिखे. डॉक्टरों ने उन्हें तेज गतिविधियों से दूर रहने और सिर्फ हल्की एक्सरसाइज करने की इजाजत दी है.

विज्ञापन

Shreyas Iyer Got Angry: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर श्रेयर अय्यर (Shreyas Iyer) अक्सर चर्चा में बने रहते हैं. इन दिनों उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने सिक्योरिटी गार्ड को ही डांटते हुए दिखाई दे रहे है. अय्यर के गुस्से वाले इस वीडियो को लेकर अब सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई है. जिसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगी चोट को लेकर भी बातचीत हो रही है. बता दे कि श्रेयस को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान फिल्डिंग करते वक्त चोट लगी थी. आईए जानते है क्या है पूरा मामला?

सिक्योरिटी गार्ड पर भड़के अय्यर

सोशल मीडिया पर श्रेयस अय्यर का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. इस वीडियो में एक बाउंसर जबरदस्ती अय्यर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता दिख रहा है. इसके बाद अय्यर नाराज होकर उसे समझाते हुए कहते हैं कि ऐसी हरकतों को रोकने की जिम्मेदारी तुम्हारी है और तुम ही ऐसा कर रहे हो. यह वीडियो वायरल होते ही फैंस अय्यर की हालत को लेकर और चिंतित हो गए क्योंकि वे पहले से ही गंभीर चोट से उबर रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर श्रेयस को लगी चोट

श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान चोट लगी थी. अय्यर के पेट में चोट लगने से उनकी स्प्लीन में कट आ गया था और ब्लडलॉस भी हुआ था. बीसीसीआई ने इस मामले की आधिकारिक पुष्टि की थी. भारत लौटने के बाद उनका पूरा इलाज डॉक्टरों की निगरानी में हो रहा है. इस हफ्ते उनकी एक नई अल्ट्रासोनोग्राफी स्कैन रिपोर्ट आई जिसे देश के नामी स्पोर्ट्स मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. दिनशॉ पारडीवाला ने देखा. रिपोर्ट के मुताबिक अय्यर को अभी पूरी तरह ठीक होने में वक्त लगेगा और उनकी रिकवरी को नजदीकी नजर से मॉनिटर किया जा रहा है.

डॉक्टरों ने दी खास सलाह

डॉक्टरों ने अय्यर को फिलहाल किसी भी तरह की हाई इंटेंसिटी ट्रेनिंग से दूर रहने को कहा है. हालांकि उन्हें हल्की गतिविधियों और रोजमर्रा की सामान्य दिनचर्या में लौटने की अनुमति दे दी गई है. वे साधारण स्ट्रेंथ एक्सरसाइज कर सकते हैं लेकिन पेट पर दबाव डालने वाली कोई भी कसरत अगले एक महीने तक उन्हें नहीं करनी होगी. डॉक्टरों का कहना है कि उनकी स्प्लीन को पूरी तरह हील होने में वक्त लगेगा. इसलिए जरा सी भी गलती खतरनाक हो सकती है.

ये भी पढ़ें-

नवंबर में वह… पर्थ टेस्ट में ट्रेविस हेड का शतक, अश्विन ने दिया बड़ा बयान, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Smriti Mandhana Marriage: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की संगीत नाइट में धमाल, डांस वीडियो वायरल

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola