Asia Cup 2023: श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह की होगी टीम में वापसी, दोनों की चोट पर आया अपडेट
Published by : AmleshNandan Sinha Updated At : 16 Jun 2023 12:25 PM
टीम इंडिया के दो दिग्गज जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं. उम्मीद है दोनों एशिया कप 2023 के लिए टीम में शामिल रहेंगे. दोनों इस समय नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं.
टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर एशिया कप 2023 के लिए टीम में वापसी कर सकते हैं. ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों चोट से उबर चुके हैं और 31 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप के दौरान टीम का हिस्सा होंगे. बुमराह पीठ की चोट के कारण सितंबर 2022 से एक्शन से बाहर हैं. वह टी20 विश्व कप 2022 से भी चूक गये थे.
जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण पिछले करीब नौ महीने से टीम से बाहर है. अप्रैल में बुमराह की न्यूजीलैंड में पीठ के निचले हिस्से की सर्जरी हुई थी. इस वजह से वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 से भी चूक गये. जबकि श्रेयस ने अप्रैल में अपनी बार-बार होने वाली पीठ के निचले हिस्से की चोट के लिए पीठ की सर्जरी कराने का फैसला किया. वह लगातार अपनी पीठ के निचले हिस्से में उभरी हुई डिस्क से परेशान थे.
Also Read: न्यूजीलैंड में हुई जसप्रीत बुमराह के कमर की सर्जरी, अब 6 महीने रहेंगे मैदान से बाहर
इसके कारण श्रेयस को मार्च में अहमदाबाद में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का अंतिम टेस्ट छोड़ना पड़ा था. उसके बाद मई में लंदन में उनकी सर्जरी हुई थी. उन्हें आराम करने की सलाह दी गयी थी और उनका रिहैबिलिटेशन जारी है. चोट ने सबसे पहले उन्हें हाल ही में समाप्त हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम टेस्ट से बाहर कर दिया था और वह मेहमान के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला से भी चूक गये थे.
ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार बुमराह और श्रेयस दोनों खिलाड़ी अब रिकवरी के लिए एनसीए में हैं. एनसीए का मेडिकल स्टाफ दोनों खिलाड़ियों के सितंबर में एशिया कप के लिए उपलब्ध होने को लेकर आशान्वित है. समझा जाता है कि बुमराह मुख्य रूप से फिजियोथैरेपी करा रहे हैं लेकिन हाल में उन्होंने हल्के गेंदबाजी का कार्यभार शुरू किया है जो धीरे-धीरे बढ़ेगा. वहीं श्रेयस भी फिजियोथेरेपी करा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










