ePaper

भारतीय क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर के घर गूंजी किलकारी, नए साल से पहले मिला खास तोहफा, पहली बार बने पिता

Updated at : 22 Dec 2025 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
Shardul Thakur Mittali Parulkar Became Parents

शार्दुल ठाकुर और मिताली पारुलकर माता-पिता बने, फोटो- Instagram/@shardul_thakur

Shardul Thakur Become Father: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार आलराउंडर शार्दुल ठाकुर पिता बन गए हैं. नए साल से पहले पत्नी मिताली पारुलकर ने बेटे को जन्म दिया. शार्दुल ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी. क्रिकेट जगत से इस कपल को ढेरों बधाइयां मिल रही हैं.

विज्ञापन

Shardul Thakur Become Father: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार आलराउंडर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) के घर खुशियों ने दस्तक दी है. नए साल से ठीक पहले शार्दुल और उनकी पत्नी मिताली पारुलकर (Mittali Parulkar) माता पिता बन गए हैं. मिताली ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया है. इस खास पल की जानकारी खुद शार्दुल ठाकुर ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा की. बेटे के जन्म के बाद क्रिकेट जगत से लेकर फैंस तक इस कपल को लगातार बधाइयां मिल रही हैं. दो साल पहले शादी के बंधन में बंधे शार्दुल और मिताली के लिए यह पल बेहद खास है.

इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी खुशखबरी

शार्दुल ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर कर पिता बनने की जानकारी दी. उन्होंने एक पोस्टर साझा किया जिस पर लिखा था हमें एक बेटा हुआ है. दुनिया में आपका स्वागत है. इसके साथ शार्दुल ने पत्नी मिताली के साथ कुछ तस्वीरें भी पोस्ट कीं. पोस्ट के कैप्शन में शार्दुल ने भावुक शब्दों में लिखा कि माता पिता के दिल में छिपा हुआ खामोशी भरोसे और अथाह प्यार से सुरक्षित हमारा छोटा सा राज आखिरकार सामने आ गया. स्वागत है हमारे प्यारे बेटे. यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

क्रिकेट जगत से मिली ढेरों बधाइयां

शार्दुल ठाकुर के पिता बनने की खबर के बाद बधाइयों की बाढ़ आ गई. पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान की पत्नी सागरिका घटगे ने दिल वाली इमोजी के साथ शुभकामनाएं दीं. भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर और उनकी बहन मालती चाहर ने भी कमेंट में बधाई दी. रविचंद्रन अश्विन की पत्नी प्रीति ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा याय. इसके अलावा हजारों फैंस ने भी शार्दुल और मिताली को माता पिता बनने पर शुभकामनाएं दीं.

स्कूल से शुरू हुई शार्दुल और मिताली की कहानी

शार्दुल ठाकुर और मिताली पारुलकर की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. दोनों एक दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते हैं. शुरुआत में दोस्ती थी जो धीरे धीरे प्यार में बदल गई. कई सालों तक एक दूसरे को समझने और साथ निभाने के बाद नवंबर 2021 में शार्दुल ने मुंबई में एक खास सगाई समारोह में मिताली को प्रपोज किया. इसके बाद 27 फरवरी 2023 को दोनों ने मुंबई के पास करजत में पारंपरिक महाराष्ट्रीयन रीति रिवाज से शादी की.

कौन हैं मिताली पारुलकर

शार्दुल ठाकुर की पत्नी मिताली पारुलकर एक सफल बिजनेसवुमन और फैशन मॉडल हैं. मिताली का जन्म 11 दिसंबर 1993 को कोल्हापुर महाराष्ट्र में हुआ था. उन्होंने मुंबई के मिथिबाई कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है. मिताली ऑल द जैज लग्जरी बेक्स नाम से एक प्रीमियम बेकरी ब्रांड चलाती हैं. बेकिंग के क्षेत्र में आने से पहले उन्होंने कंपनी सेक्रेटरी के रूप में भी काम किया है. साल 2020 में उन्होंने अपने जुनून को आगे बढ़ाते हुए बेकरी ब्रांड की शुरुआत की. आज उनकी पहचान एक सफल उद्यमी के रूप में है.

करियर के साथ निजी जिंदगी में भी नई पारी

भारतीय टीम के लिए कई अहम मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले शार्दुल ठाकुर अब जिंदगी की एक नई पारी की शुरुआत कर चुके हैं. पिता बनने के बाद उनके जीवन में जिम्मेदारियों के साथ खुशियों का भी नया अध्याय जुड़ गया है. फैंस को उम्मीद है कि मैदान के साथ साथ निजी जीवन में भी शार्दुल इसी तरह संतुलन बनाकर आगे बढ़ेंगे. नए साल से पहले आई यह खुशखबरी उनके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है.

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola