Scotland vs Namibia T20WC: नामीबिया ने स्कॉटलैंड को 4 विकेट से हराया, टी20 में बादशाह बरकरार
Scotland vs Namibia T20WC: टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप मुकाबले में नामीबिया ने स्कॉटलैंड को 4 विकेट से हराया. इसके साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में स्कॉटलैंड पर अपनी बादशाहत बरकरार रखी. नामीबिया ने स्कॉटलैंड के स्कोर 109 रन को 19.1 ओवर में 115 रन बनाकर हासिल कर लिया.
नामीबिया ने स्कॉटलैंड को 4 विकेट से हराया
नामीबिया ने वर्ल्ड कप के ग्रुप 2 मुकाबले में स्कॉटलैंड को 4 विकेट से हरा दिया और अपने अभियान की बेहतरीन शुरुआत की. नामीबिया ने पहले स्कॉटलैंड को 20 ओवर में 8 विकेट चटकाकर केवल 109 रन पर ही रोक दिया, फिर 6 विकेट खोकर 19.1 ओवर में 115 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. नामीबिया के जेजे स्मिट ने छक्का जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाया. नामीबिया की ओर से स्मिट ने 23 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 32 रन बनाकर नाबाद रहे. स्कॉटलैंड की ओर से माइकल लीस्क ने दो विकेट चटकाये. जबकि ब्रैडली व्हील, सफ्यान शरीफ, क्रिस ग्रीव्स और मार्क वाट ने एक-एक विकेट लिये.
नामीबिया को 5वां झटका, डेविड विसे 16 रन बनाकर आउट
नामीबिया को 18वें ओवर की चौथी गेंद पर 5वां झटक लगा. डेविड विसे 14 गेंदों में 1 छक्के की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए. विसे को माइकल लीस्क ने अपना दूसरा शिकार बनाया.
नामीबिया को चौथा झटका, क्रेग विलियम्स 23 रन बनाकर आउट
नामीबिया को 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौथा झटका लगा. क्रेग विलियम्स 23 रन बनाकर स्टंप आउट हुए. विलियम्स ने 29 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक छक्का भी जमाया.
नामीबिया को तीसरा झटका, इरास्मस 4 रन बनाकर आउट
नामीबिया को 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. गेरहार्ड इरास्मस 4 रन बनाकर आउट हुए. इरास्मस को माइकल लीस्क ने अपना शिकार बनाया.
नामीबिया को दूसरा झटका, जेन ग्रीन 9 रन बनाकर आउट
नामीबिया को 10वें ओवर की पहली गेंद पर दूसरा झटका लगा. जेन ग्रीन 9 रन बनाकर आउट हुए. ग्रीन को क्रिस ग्रीव्स ने अपना शिकार बनाया.
नामीबिया को पहला झटका, लिंगेन 18 रन बनाकर आउट
नामीबिया को 6ठे ओवर की तीसरी गेंद पर पहला झटका लगा. माइकल वैन लिंगेन 24 गेंदों में दो चौकों की मदद से 18 रन बनाकर आउट हुए. लिंगेन को सफ्यान शरीफ ने अपना शिकार बनाया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए