सनातन प्रीमियर लीग को मिल रहा भारी समर्थन, दिल्ली में ट्रायल के दौरान उमड़ी भीड़
Published by : Pritish Sahay Updated At : 12 Feb 2026 1:25 PM
सनातन प्रीमियर लीग
Sanatan Premier League: क्रिकेट प्रेमियों और सनातन संस्कृति से जुड़े खिलाड़ियों के लंबे इंतजार का अंत हो गया. सनातन प्रीमियर लीग (SPL) के पहले सीजन की शुरुआत हो गई है. लीक को भारी समर्थन भी मिल रहा है. इसके फ्री ट्रायल्स 4 फरवरी से ही प्रारंभ हो गए हैं. ट्रायल्स का पहला दो दिवसीय चरण राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित किया गया, यहां बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
Sanatan Premier League: सनातन प्रीमियर लीग सीजन-1 की शुरुआत हो चुकी है. यह 12 मार्च से 15 मार्च तक चलेगा. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध संत देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के शामिल होने से खिलाड़ियों का उत्साह काफी बढ़ा हुआ है. उनके ट्रायल्स स्थल पर भी मौजूद होने से प्रतिभागियों का मनोबल काफी बढ़ा है.
देश के आठ शहरों में होंगे ट्रायल्स
खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए SPL के ट्रायल्स देश के आठ प्रमुख शहरों में आयोजित किए जा रहे हैं. कई जगहों पर ट्रायल हो चुके हैं. बाकी बचे जगहों पर ट्रायल्स का कार्यक्रम इस प्रकार है.
- जयपुर: 4–5 फरवरी (ट्रायल हो चुका)
- देहरादून: 6–7 फरवरी (ट्रायल हो चुका)
- सूरत: 8–9 फरवरी (ट्रायल हो चुका)
- दिल्ली: 10–11 फरवरी (ट्रायल हो चुका)
- मुंबई: 12–13 फरवरी
- लखनऊ: 14–15 फरवरी
- चेन्नई: 15–16 फरवरी
- इंदौर: 18–19 फरवरी
कैसे ले सकते हैं ट्रायल्स में हिस्सा
खिलाड़ी सीधे ट्रायल्स स्थल पर पहुंचकर भी पंजीकरण कर सकते हैं. वहीं, जिन राज्यों में ट्रायल्स का आयोजन नहीं हो रहा है, वहां के इच्छुक प्रतिभागी www.spl10.com वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं.
चयन प्रक्रिया और आयु सीमा
SPL सीजन-1 के लिए आयोजित ट्रायल्स में 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं. चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए अनुभवी क्रिकेटरों, कोचों और चीफ सेलेक्टर की एक विशेष चयन समिति गठित की गई है.
लखनऊ, देहरादून ट्रायल आयोजित
जयपुर चरण के बाद ट्रायल्स का दूसरा पड़ाव देहरादून में हुआ. यहां आयोजित दो दिवसीय ट्रायल्स में शत्रुघ्न तिवारी, बीनू चौधरी, प्रणय शर्मा, सिद्धार्थ जोशी और राजेश शर्मा चयन समिति के सदस्य के रूप में खिलाड़ियों का मूल्यांकन किया. इस लीक में खिलाड़ियों का चयन पूरी तरह उनके प्रदर्शन और प्रतिभा के आधार पर किया जा रहा है.
चयनित खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर
ट्रायल्स संपन्न होने के बाद चयनित खिलाड़ियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया जाएगा. इस कैंप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन कर टीमें गठित की जाएंगी. इसके बाद चयनित खिलाड़ियों को इंदौर में आयोजित होने वाले मेगा टूर्नामेंट में खेलने का अवसर मिलेगा.
लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग
सनातन प्रीमियर लीग सीजन-1 के मुकाबलों का सीधा प्रसारण प्रतिष्ठित खेल चैनलों पर किया जाएगा. साथ ही OTT प्लेटफॉर्म्स पर लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा.
31 लाख की इनामी राशि, कार और बाइक्स भी
SPL में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की गई है. टूर्नामेंट की विजेता टीम को 31 लाख रुपये तथा उपविजेता टीम को 15 लाख रुपये की इनामी राशि दी जाएगी. मैन ऑफ द सीरीज को ब्रांड न्यू कार, जबकि ऑरेंज कैप और पर्पल कैप विजेताओं को एक-एक बाइक प्रदान की जाएगी. इसके अतिरिक्त प्रत्येक मुकाबले में मैन ऑफ द मैच को 21,000 रुपये नकद और प्रत्येक खिलाड़ी को 11,000 रुपये की धनराशि दी जाएगी.
इन 8 टीमों के बीच होगा मुकाबला
- सनातन प्रीमियर लीग में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी—
- छत्रपति शिवाजी वॉरियर्स (महाराष्ट्र)
- द्रविड़ चोला रॉकर्स (दक्षिण भारत)
- सरदार वल्लभभाई पटेल लायंस (गुजरात)
- रानी लक्ष्मीबाई स्ट्राइकर्स (उत्तर प्रदेश)
- अहिल्या माता गार्जियंस (मध्य प्रदेश)
- इंद्रप्रस्थ किंग्स (दिल्ली)
- चंद्रशेखर आज़ाद थंडर्स (उत्तराखंड)
- महाराणा प्रताप रणबांकुरे (राजस्थान)
सनातन प्रीमियर लीग न केवल क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देने का कार्य करेगी, बल्कि खेल और संस्कृति के समन्वय का एक नया उदाहरण भी पेश करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










