IND vs PAK मैच में रोहित शर्मा का जलवा, पत्नी संग हिटमैन ने टीम इंडिया में भरा जोश

Updated:
विज्ञापन

रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका, फोटो पीटीआई

Rohit Sharma: श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा है. टी20 वर्ल्ड कप के सबसे रोमांचक मुकाबले को देखने और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए हिटमैन रोहित शर्मा भी कोलंबो पहुंचे हैं.

विज्ञापन

Rohit Sharma: भारत-पाकिस्तान मुकाबला शुरू होने से पहले रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ मैदान पर नजर आए. रोहित शर्मा जब मैदान पर उतरे तो आर प्रेमदासा स्टेडियम में खुशी की लहर दौड़ गई. खेल प्रेमी रोहित-रोहित के नारे लगाने लगे.

विज्ञापन
Rohit-Sharmas-wife-Ritika-Sajdeh
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका, फोटो पीटीआई

जय शाह के साथ स्टैंड में नजर आए रोहित शर्मा

मुकाबला शुरू होने से पहले पत्नी के साथ मैदान पर तो, मैच शुरू होने के बाद आईसीसी चेयरमैन जय शाह के साथ रोहित शर्मा स्टैंड पर बैठे नजर आए. दोनों बातचीत भी करते दिखे.

जय शाह के साथ रोहित शर्मा, फोटो एक्स

ईशान किशन की धमाकेदार पारी पर खुश नजर आए रोहित

पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन ने विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने मैदान पर रनों की बरसात कर दी. किशन ने 40 गेंदों का सामना किया, जिसमें 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 77 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. जब ईशान किशन शॉट लगा रहे थे, तब स्टैंड में बैठे रोहित शर्मा जश्न मनाते दिखे.

Rohit-Sharmas-at-Premadasa-Stadium
प्रेमदासा स्टेडियम में रोहित शर्मा, फोटो पीटीआई
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola