रोहित शर्मा हो सकते हैं टीम इंडिया के सीमित ओवरों के कप्तान, पूर्व चयनकर्ता ने कह दी बड़ी बात

Updated at : 03 Nov 2021 4:37 PM (IST)
विज्ञापन
रोहित शर्मा हो सकते हैं टीम इंडिया के सीमित ओवरों के कप्तान, पूर्व चयनकर्ता ने कह दी बड़ी बात

रोहित शर्मा टीम इंडिया के अगले कप्तान हो सकते हैं. विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा को कप्तानी के लिये पहली पसंद बताया जा रहा है. बीसीसीआई बहुत जल्द बैठक कर इसकी घोषणा कर सकता है.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया में बड़ा बदलाव हो सकता है. विराट कोहली ने पहले ही टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया है. वर्ल्ड कप में भारत के खराब प्रदर्शन के बाद खबर है कि कोहली से वनडे टीम की कप्तानी से भी हटाया जा सकता है.

इस बीच खबर है कि सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा टीम इंडिया के अगले कप्तान हो सकते हैं. विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा को कप्तानी के लिये पहली पसंद बताया जा रहा है. बीसीसीआई बहुत जल्द बैठक कर इसकी घोषणा कर सकता है.

Also Read: IND vs NZ T20 WC: रोहित शर्मा पर नहीं था भरोसा, न्यूजीलैंड से हार के बाद भड़के सुनील गावस्कर

रोहित शर्मा को कप्तान बनाये जाने की चर्चा के बीच टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता सरनदीप सिंह ने सवाल उठा दिया है. उन्होंने कहा, सीमित ओवरों की क्रिकेट में विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा कप्तानी के लिये पहली पसंद हैं लेकिन वे लंबे समय तक इस पद पर नहीं रह पाएंगे.

विराट कोहली विश्व कप के बाद टी20 टीम की कप्तानी छोड़ देंगे और उनके स्थान पर रोहित का कप्तान बनना तय है. अब वनडे की कप्तानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं और सरनदीप ने कहा कि रोहित इस पद के लिये उपयुक्त हैं लेकिन वे छोटी अवधि के लिये ही यह भूमिका निभा पाएंगे.

सरनदीप ने कहा, रोहित एक अच्छा विकल्प है (सीमित ओवरों की टीम की कप्तानी के लिये), वह आपके सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से है. लेकिन चयन समिति को यह निर्णय लेना है कि क्या उन्हें कुछ वर्षों (2023 एकदिवसीय विश्व कप तक) के लिए कप्तान बनाया जाए या ऐसे खिलाड़ी को जिम्मेदारी सौंपी जाए जो लंबे समय तक टीम का नेतृत्व कर सकता है. उन्होंने कहा, अगर वे बहुत आगे के बारे में सोच रहे हैं तो केएल राहुल और ऋषभ पंत अच्छे विकल्प हो सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola