VIDEO: ऋषभ पंत चरा रहे बकरी? वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया को दे दी ऐसी सलाह, कहा- GOAT बनना है क्या?

टीम इंडिया से बाहर चल रहे युवा विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बकरी चराते हुए नजर आ रहे हैं. वर्ल्ड कप से पहले बकरियों के साथ उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

टीम इंडिया से बाहर चल रहे युवा विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बकरी चराते हुए नजर आ रहे हैं. वर्ल्ड कप से पहले बकरियों के साथ उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में पंत गडेरिया के रूप नजर आ रहे हैं. उनके साथ काफी संख्या में बकरियां भी दिख रही हैं. इस बीच वर्ल्ड कप 2023 में शामिल भारतीय क्रिकेटरों को भी उन्होंने बड़ी सलाह दे दी है. उन्होंने जीत का मंत्र भी दे दिया है. वीडियो बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया है.
.@RishabhPant17 dhoondh raha hoon India ka G.O.A.T…… bakri nahi!! The Greatest of All time!
— BCCI (@BCCI) October 4, 2023
.
.#thodaextra | #Dream11 | @ShubmanGill | @ishankishan51 | @Dream11 pic.twitter.com/5edXRpkMAN

दरअसल Dream11 ने वर्ल्ड कप के लिए एक ऐड वीडियो बनाया है. 25 सेकंड के वीडियो में ऋषभ पंत चरवाहे के रूप में दिख रहे हैं. उनके साथ काफी संख्या में बकरियां भी नजर आ रही हैं. पंत के साथ-साथ इशान किशन और शुभमन गिल में वीडियों में दिख रहे हैं.

टीम इंडिया की बस को चरवाहा बने पंत बीच सड़क पर ही रोक देते हैं. सड़क खाली कराने के लिए गिल और इशान किशन बस से नीचे उतरते है. लेकिन जैसे ही चरवाहे ने पीछे मुड़कर देखा दोनों युवा खिलाड़ी दंग रह गए. पंत को बकरी चराते हुए देख दोनों हैरान रह गए और कहा, ओय ऋषू…इधर क्यों रोक दिया. प्रेक्टिस ग्राउंड को 15 किलोमीटर दूर है न….अभी क्यों रोक दिया.

तब पंत ने कहा, वर्ल्ड कप है न, दौड़कर जाओ. थोड़ा एक्स्ट्रा वार्मअप हो जाएगा. पंत ने आगे कहा, GOAT बनना है की नहीं? इस पर गिल और इशान एक-दूसरे से बात करने लगते हैं. गिल ने इशान को GOAT (Greatest Of All Time) का मतलब बताया.

टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों को बड़ी सलाह दे दी है. उन्होंने खिलाड़ियों को सफल होने का मंत्र भी दिया है.

दरअसल चोटिल पंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो चरवाहे के रूप में नजर आ रहे हैं. वीडियो में पंत ने खिलाड़ियों को एक्स्ट्रा वार्मअप करने की सलाह दे दी है.

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत का पिछले साल दिसंबर में कार एक्सीडेंट हो गया था. पंत कार से अपने घर जा रहे थे, उसी समय उन्हें झपकी आ गई और उनकी कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई. टक्कर के बार कार में आग लग गई. कार में फंसे पंत को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला और फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल पंत ठीक हो चुके हैं. हालांकि मैदान में उनकी वापसी फिलहाल नहीं हो पाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










