IPL 2025 Auction: पंत बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, चंद मिनटों में टूटा अय्यर का रिकॉर्ड

Updated:
विज्ञापन
rishabh pant

rishabh pant

IPL 2025 Auction: टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने चंद मिनटों में श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

विज्ञापन

IPL 2025 Auction: ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ में खरीदा.

IPL 2025 Auction: पंत ने चंद मिनटों में तोड़ा अय्यर का रिकॉर्ड

ऋषभ पंत ने चंद मिनटों में श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ दिया. कोलकाता नाइट राइडर्स को 2024 आईपीएल खिताब दिलाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर को आईपीएल की मेगा नीलामी में पंजाब किंग्स ने 26 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा. लेकिन कुछ ही देर में पंत ने रिकॉर्ड तोड़ दिया और आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए. दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब के बीच अय्यर को लेकर काफी समय तक होड़ रही लेकिन आखिर में पंजाब ने बाजी मारी.

अर्शदीप सिंह को पंजाब ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा

इससे पहले बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को पंजाब ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करके 18 करोड़ रुपये में खरीदा. सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिरी बोली 18 करोड़ रुपये की लगाई थी जिसे आरटीएम के जरिये पंजाब ने मैच किया. चेन्नई सुपर किंग्स ने दो करोड़ की बेसप्राइज पर नीलामी में सबसे पहले उतरे अर्शदीप पर पहली बोली लगाई थी. दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को गुजरात टाइटंस ने 10 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा. इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को गुजरात टाइटंस ने 15 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा.

आईपीएल इतिहास के 11 महंगे खिलाड़ी
ऋषभ पंत – लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा.
श्रेयस अय्यर – पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा.
मिशेल स्टार्क – केकेआर ने आईपीएल 2024 ऑक्शन में 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था.
पैट कमिंस – सनराइजर्स हैदराबाद ने 2024 आईपीएल में 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा था.
सैम कुरेन – पंजाब किंग्स ने 2023 आईपीएल में 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा था.
अर्शदीप सिंह – पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 में 18 करोड़ रुपये में खरीदा.
कैमरून ग्रीन – मुंबई इंडियंस ने 2023 आईपीएल में 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा था.
बेन स्टोक्स – चेन्नई सुपर किंग्स ने 2023 आईपीएल में 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था.
क्रिस मॉरिस – राजस्थान रॉयल्स ने 2021 में 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था.
युवराज सिंह – दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल्स) ने 2015 में 16 करोड़ रुपये में खरीदा था.
निकोलस पूरन -लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2023 आईपीएल में 16 करोड़ रुपये में खरीदा था.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola