RCB vs LSG: 27 करोड़ी ऋषभ पंत ने 2574 दिनों बाद IPL में जमाया शतक, RCB के खिलाफ दिखा पावर
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 27 May 2025 10:05 PM
Lucknow Super Giants Rishabh Pant
RCB vs LSG: 1985 में बनी मशहूर फिल्म तवाइफ के फेमस गाने "बड़ी देर कर दी मेहरबान आते-आते, तुम्हें देखकर थम गई मेरी जान जाते-जाते," को आपने जरूर सुना होगा. आईपीएल 2025 के आखिरी लीग मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत की तूफानी शतकीय पारी इस गाने पर एकदम सही बैठती है. 27 करोड़ के पंत को शुरुआत में ही इस पारी की जरूरत थी, लेकिन उनका बल्ला तक चला जब सबकुछ खत्म हो चुका है. टीम आईपीएल से पहले ही बाहर हो गई है. पंत ने मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में नाबाद 118 रनों की विस्फोटक पारी खेल तहलका मचा दिया.
RCB vs LSG: आईपीएल 2025 के आखिरी लीग मैच में ऋषभ पंत ने आरसीबी के खिलाफ तूफानी शतकीय पारी खेली. उन्होंने केवल 61 गेंदों में 11 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 118 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने अपनी टीम के स्कोर को 227 तक पहुंचा दिया. हालांकि उन्होंने तूफानी पारी तब खेली, जब आईपीएल में उनकी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स का सफर समाप्त हो चुका है. आज अगर लखनऊ की टीम आरसीबी को हरा भी देती है, तो भी उसको कुछ लाभ नहीं होने वाला है, हालांकि एक फायदा जरूर होगा, टीम जीत के साथ मौजूदा सीजन से विदा लेगी.
पंत ने 2574 दिनों बाद आईपीएल में जमाया शतक
ऋषभ पंत ने आईपीएल में अपना दूसरा शतक जमाया. लेकिन दूसरा शतक जमाने में उन्हें 2574 दिन लग गए. पंत ने पहला आईपीएल शतक 10 मई 2018 को जमाया था. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पंत ने 63 गेंदों में नाबाद 128 रनों की पारी खेली थी. उस समय पंत दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की ओर से खेल रहे थे.
मौजूदा आईपीएल में पंत का प्रदर्शन
ऋषभ पंत के लिए आईपीएल 2025 बहुत अच्छा नहीं रहा. 14 मैच खेल कर उनके बल्ले से 269 रन ही बने. जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है. दो बार पंत शून्य पर भी आउट हुए. हालांकि पंत ने पूरी सीजन में 23 चौके और 15 छक्के जमाए. आरसीबी के खिलाफ आखिरी मुकाबले में पंत ने 8 छक्के जमाए.
लखनऊ ने पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था
ऋषभ पंत आईपीएल 2025 के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. ऑक्शन में पंत पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये की बोली लगाई और अपनी टीम में शामिल किया. श्रेयस अय्यर दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे. पंजाब ने उन्हें 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










