ePaper

रवि शास्त्री की भविष्यवाणी; सालों तक भारत का आलराउंडर बना रह सकता है यह खिलाड़ी

Updated at : 22 Jul 2025 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
Ravi Shastri

Ravi Shastri.

Ravi Shastri on Washington Sundar: रवि शास्त्री ने कहा है कि वाशिंगटन सुंदर में भारत का अगला भरोसेमंद टेस्ट ऑलराउंडर बनने की पूरी काबिलियत है. उनका मानना है कि सुंदर न सिर्फ घरेलू हालात में असरदार गेंदबाज हैं, बल्कि स्वाभाविक रूप से प्रतिभाशाली बल्लेबाज भी हैं.

विज्ञापन

Ravi Shastri on Washington Sundar: पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि वाशिंगटन सुंदर में भारत का अगला अदद टेस्ट ऑलराउंडर बनने की क्षमता है क्योंकि वह घरेलू परिस्थितियों में गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन करने के साथ नैसर्गिक रूप से प्रतिभाशाली बल्लेबाज भी है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2021 में ब्रिसबेन में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले 25 वर्षीय ऑफ स्पिनर वाशिंगटन को उसके बाद इस प्रारूप में बहुत अधिक मौके नहीं मिले हैं. उन्होंने अब तक 11 टेस्ट मैच में 545 रन बनाए हैं और 30 विकेट लिए हैं.

शास्त्री ने ‘द आईसीसी रिव्यू’ में कहा, ‘‘मुझे शुरू से ही वाशिंगटन का खेल पसंद रहा है. जब मैंने उसे पहली बार देखा तो मैंने कहा था कि वह कमाल का खिलाड़ी है और उसमें कई वर्षों तक भारत का अदद ऑलराउंडर बनने की क्षमता है.’’ शास्त्री का मानना है कि वाशिंगटन को विशेषकर भारत की टर्निंग पिचों पर लाल गेंद से अधिक मैच खेलने चाहिए थे.

Washington sundar.

उन्होंने कहा, ‘‘वह अभी सिर्फ 25 साल का है. मुझे लगता है कि उसे और ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए था. भारत में जहां गेंद टर्न ले रही हो, वहां वह घातक साबित हो सकता है, जैसा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ उसने प्रदर्शन किया था. उसने कुछ सीनियर स्पिनरों से बेहतर प्रदर्शन किया था और इसके साथ ही वह अच्छा बल्लेबाज भी है.’’

वाशिंगटन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2024 की घरेलू टेस्ट श्रृंखला में चार पारियों में 16 विकेट लिए थे. शास्त्री ने उनकी बल्लेबाजी क्षमता की भी तारीफ की और कहा कि उन्हें बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भी भेजा जा सकता है. शास्त्री ने कहा, ‘‘वह नैसिर्गिक रूप से प्रतिभाशाली बल्लेबाज है. वह बल्लेबाजी क्रम में आठवें नंबर का बल्लेबाज नहीं है. वह बहुत जल्दी छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आ सकता है.’’

Washington sundar. Image: x

शास्त्री ने कहा कि वाशिंगटन की तकनीक अच्छी है जिससे वह विदेशी परिस्थितियों में भी सफल हो सकता है. उन्होंने कहा, ‘‘‘एक बार जब वह आत्मविश्वास हासिल कर लेगा तो मुझे लगता है कि उसके खेल में और निखार आ जाएगा. उसने विदेश में भी अपनी लय बरकरार रखी है. वह फिट खिलाड़ी है और वह वह लंबे स्पैल भी करता है और ज़रूरत पड़ने पर नियंत्रण भी बनाए रख सकता है.’’

इन्हें भी पढ़ें:-

टीम इंडिया के लिए नई मुश्किल! मैनचेस्टर की पिच दिखाएगी खेल और क्या बारिश बनेगी विलेन? जानें दोनों का हाल

‘बहुत तकलीफ होती है जब…’ मैनचेस्टर टेस्ट से पहले बोले मोहम्मद सिराज, इस मोमेंट को बताया दिल तोड़ने वाला

कौन है ये शख्स, जिसके सामने बुमराह हुए नतमस्तक? श्मशान से टीम इंडिया तक; कहानी जान दहल जाएगा दिल

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola