ePaper

रवि शास्त्री और फारुख इंजीनियर को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार, गिल को पॉली उमरीगर

Updated at : 23 Jan 2024 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
रवि शास्त्री और फारुख इंजीनियर को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार, गिल को पॉली उमरीगर

Hyderabad: Former Indian cricketers Ravi Shashtri, Farokh Engineer and Dilip Vengsarkar during the BCCI Annual Awards, in Hyderabad, Tuesday, Jan. 23, 2024. (PTI Photo/Shailendra Bhojak) (PTI01_23_2024_000446B)

BCCI Annual Awards युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने पिछले साल जुलाई में रोसेउ में वेस्टइंडीज के खिलाफ 171 रनों की पारी खेलकर 2022-23 सत्र के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण का पुरस्कार जीता.

विज्ञापन
undefined

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और मुख्य कोच रवि शास्त्री को मंगलवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने ‘लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ से सम्मानित किया. बीसीसीआई ने 2019-20 सत्र के लिए शीर्ष पुरुष और महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया. भारत के पूर्व विकेटकीपर फारुख इंजीनियर को भी ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

undefined

रवि शास्त्री का ऐसा रहा करियर

इकसठ साल के शास्त्री ने 80 टेस्ट और 150 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में भारत का प्रतिनिधित्व किया. संन्यास लेने के बाद उन्होंने कमेंटेटर के रूप में पहचान बनाई. शास्त्री दो बार राष्ट्रीय टीम के कोच रहे. वह 2014 से 2016 तक टीम निदेशक के रूप में राष्ट्रीय टीम से जुड़े और फिर विराट कोहली की कप्तानी में 2017 से 2021 में टी20 विश्व कप तक मुख्य कोच की भूमिका निभाई. उनके मार्गदर्शन में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में लगातार दो टेस्ट शृंखला जीती. उनके मार्गदर्शन में हालांकि टीम कोई आईसीसी प्रतियोगिता नहीं जीत पाई. शास्त्री के मार्गदर्शन में भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा लेकिन न्यूजीलैंड से हार गया. भारत 2019 में एकदिवसीय विश्व कप के सेमीफाइनल में भी पहुंचा था.

undefined

शुभमन गिल को पॉली उमरीगर पुरस्कार

सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को 12 महीने में शानदार प्रदर्शन करने के लिए वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर के लिए पॉली उमरीगर पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इन 12 महीनों के दौरान वह एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज दो हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बने और इस प्रारूप में पांच शतक लगाए. उन्होंने इस दौरान 29 मैचों में 63.36 की औसत से 1584 रन बनाये.

undefined

यशस्वी जयसवाल को सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल डेब्यू पुरस्कार

युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने पिछले साल जुलाई में रोसेउ में वेस्टइंडीज के खिलाफ 171 रनों की पारी खेलकर 2022-23 सत्र के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण का पुरस्कार जीता. स्पिनर दीप्ति शर्मा ने 2022-23 सत्र के लिए वर्ष की सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का पुरस्कार जीता. हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में दीप्ति की शानदार गेंदबाजी से भारतीय टीम ने आसान जीत दर्ज की थी. दीप्ति ने इस मैच में अर्धशतक जड़ने के साथ 39 रन देकर नौ विकेट लिये थे.

undefined

कर्नल सीके नायडू ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ अवार्ड: रवि शास्त्री, फारूक इंजीनियर (2019-20).

undefined

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर के लिए पॉली उमरीगर पुरस्कार: शुभमन गिल (2022-23), जसप्रीत बुमराह (2021-22), रविचंद्रन अश्विन (2020-21), मोहम्मद शमी (2019-20).

undefined

सर्वश्रेष्ठ महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर: दीप्ति शर्मा (2019-20, 2022-23), स्मृति मंधाना (2020-21, 2021-22).

सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण (पुरुष): मयंक अग्रवाल (2019-20), अक्षर पटेल (2020-21), श्रेयस अय्यर (2021-22), यशस्वी जयसवाल (2022-23).

सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण (महिला): प्रिया पुनिया (2019-20), शेफाली वर्मा (2020-21), एस मेघना (2021-22), अमनजोत कौर (2022-23).

undefined

दिलीप सरदेसाई पुरस्कार (2022-23): सर्वाधिक रन: यशस्वी जयसवाल; सर्वाधिक विकेट: आर अश्विन.

एकदिवसीय में सबसे अधिक रन (महिला) : पुनम राउत (2019-20), मिताली राज (2020-21), हरमनप्रीत कौर (2021-22), जेमिमा रोड्रिग्स (2022-23).

एकदिवसीय में सबसे अधिक (महिला): पूनम यादव (2019-20), झूलन गोस्वामी (2020-21), राजेश्वरी गायकवाड़ (2021-22), देविका वैद्य (2022-23).

undefined

घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ अंपायर: केएन अनंतपदमनाभन (2019-20), वृंदा राठी (2020-21), जे मदनगोपाल (2021-22), रोहन पंडित (2022-23).

घरेलू टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: मुंबई (2019-20).

लाला अमरनाथ पुरस्कार: घरेलू सीमित ओवर प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर: बाबा अपराजित (2019-20), ऋषि धवन (2020-21, 2021-22), रियान पराग (2022-23).

लाला अमरनाथ पुरस्कार: रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर: मणिशंकर मुरा सिंह (2019-20), शम्स मुलानी (2021-22), सारांश जैन (2022-23).

माधवराव सिंधिया ट्रॉफी: रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी: राहुल दलाल (2019-20), सरफराज खान (2021-22), मयंक अग्रवाल (2022-23).

undefined

माधवराव सिंधिया ट्रॉफी: रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज: जयदेव उनादकट (2019-20), शम्स मुलानी (2021-22), जलज सक्सेना (2022-23).

एमए चिदंबरम ट्रॉफी: अंडर 19 कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज: हर्ष दुबे (2019-20), एआर निषाद (2021-22), मानव चोठानी (2022-23).

एमए चिदंबरम ट्रॉफी: अंडर 19 कूच बिहार ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी: पी. कनपिल्लेवार (2019-20), मयंक शांडिल्य (2021-22), दानिश मालेवार (2022-23).

एमए चिदंबरम ट्रॉफी: अंडर 23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज: अंकुश त्यागी (2019-20), हर्ष दुबे (2021-22), विशाल जयसवाल (2022-23).

एमए चिदंबरम ट्रॉफी: अंडर 23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी: पार्थ पालावत (2019-20), वाईवी राठौड़ (2021-22), क्षितिज पटेल (2022-23).

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola