Weather: धर्मशाला में झमाझम, दो घंटे देर से शुरू हुआ दक्षिण अफ्रीका-नीदरलैंड मैच

Dharamsala: Dark rain clouds hover over the HPCA Stadium during rains before the start of the ICC Cricket World Cup match between South Africa and Netherlands, in Dharamsala, Tuesday, Oct. 17, 2023. ( PTI Photo/Kamal Kishore)(PTI10_17_2023_000055A)
वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) का 16वां मैच दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड (South Africa vs Netherlands) के बीच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharamsala ) में खेला जा रहा है. लेकिन बारिश ने खेल के रोमांच पर खलल डाल दिया है.

सुबह से धर्मशाला में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. जिसकी वजह से टॉस एक घंटे देर से हराया गया. हालांकि टॉस होने के बाद भी बारिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से तय समय से दो घंटे बाद भी मैच शुरू नहीं कराया जा सका.

बारिश के कारण घटाया गया ओवर
धर्मशाला में रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से जहां समय से मैच शुरू नहीं कराया जा सका. वहीं बारिश के कारण ओवर को भी घटाया गया है. 43-43 ओवर का मैच कराया जाएगा. पहला पावरप्ले 1-9 ओवर का होगा , अगला 10-35 ओवर का होगा और अंतिम पावरप्ले 36-43 ओवर का होगा. तीन गेंदबाज अधिकतम 9 ओवर फेंक सकेंगे. जबकि दो गेंदबाज अधिकतम 8 ओवर फेंक पाएंगे.

मैदान को ढंकने और सुखाने में लगे रहे ग्राउंड्स मैन
धर्मशाला में सुबह से हो रही बारिश से जहां दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड का खेल प्रभावित हुआ है, वहीं ग्राउंड्स मैन को भी खासा परेशानी का सामना करना पड़ा. बारिश जब थमती थी, तो पिच और पूरे मैदान को सुखाने में जुट जाते. जब ऐसा लगता कि अब मैच शुरू कराया जा सकता है, दोबारा बारिश शुरू हो जाती और आउट फील्ड को गिला कर देता. ग्राउंड्स मैन को फिर से कवर लेकर पिच की ओर भागना पड़ता. ये सिलसिला लगातार जारी रहा.

दक्षिण अफ्रीका का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला
दक्षिण अफ्रीका ने नीदरलैंड के खिलाफ मंगलवार को विश्व कप के मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. दक्षिण अफ्रीका ने तबरेज शम्सी की जगह गेराल्ड कोत्जी को उतारा है. नीदरलैंड ने रियान क्लेन की जगह लोगान वान बीक को जगह दी है.

धर्मशाला में और दो मुकाबले खेले जाने हैं
धर्मशाला को वर्ल्ड कप के पांच मैच दिए गए हैं. जिसमें दो मुकाबले सही समय पर पूरे हुए. लेकिन दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड का खेल बारिश ने बिगाड़ दिया. आज के मुकाबले के बाद 22 अक्टूबर को भारत और न्यूजीलैंड का भी मैच धर्मशाला में ही होना है. उसके बाद 28 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच भी इसी स्टेडियम में मैच खेला जाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










