ePaper

क्विंटन डिकॉक ने इस वर्ल्ड कप में अब तक जड़ दिए हैं 3 शतक, क्या तोड़ देंगे रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Updated at : 24 Oct 2023 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
ENG vs SA

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने वर्ल्ड कप 2023 में अब तक तीन शतक जड़ दिए हैं. वह केवल दो पारियों में बड़ स्कोर करने से चूक गए हैं. डिकॉक के फॉर्म को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह रोहित शर्मा को रिकॉर्ड तोड़ देंगे. रोहित के नाम एक सीजन में पांच शतक हैं.

विज्ञापन
undefined

दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 की पांच पारियों में अब तक तीन शतक जड़ दिए हैं. मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में डिकॉक ने 174 रनों की शानदार पारी खेली. उनकी इस पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने 382 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.

undefined

क्विंटन डिकॉक का यह तीसरा शतक है. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपनी टीम की ओर से वर्ल्ड कप के पहले मैच में भी शतकीय पारी खेली थी. उसके बाद उन्होंने दूसरा शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा था. तीसरा शतक उनके बल्ले से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ निकला.

undefined

वनडे वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है. रोहित शर्मा ने 2019 वर्ल्ड कप में भारतीय पारी की ओपनिंग करते हुए पांच शतक जड़े थे. अब तक यह कारनामा किसी और बल्लेबाज ने नहीं किया है.

undefined

एक विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक शतक

5 – रोहित शर्मा (2019)

4 – कुमार संगकारा (2015)

3 – मार्क वॉ (1996)

3 – सौरव गांगुली (2003)

3 – मैथ्यू हेडन (2007)

3 – डेविड वार्नर (2019)

3* – क्विंटन डी कॉक (2023)

undefined

दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक विश्व कप शतक

4 – एबी डिविलियर्स

3 – क्विंटन डी कॉक

2 – हर्शल गिब्स

2 – हाशिम अमला

2 – फाफ डु प्लेसिस

undefined

संगाकारा को अपना आदर्श मानते हैं डिकॉक

क्विंटन डिकॉक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी कुमार संगाकारा को अपना आदर्श मानते हैं. संगकारा के नाम 2015 वर्ल्ड कप में चार शतक का रिकॉर्ड है और वह रोहित के बाद दूसरे नंबर पर हैं. डिकॉक एक और शतक जड़े के बाद संगाकारा के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे.

undefined

विश्व कप में विकेटकीपर के रूप में सर्वाधिक शतक

4 – कुमार संगकारा

3 – क्विंटन डी कॉक

2- एबी डिविलियर्स

2 – ब्रेंडन टेलर

undefined

वनडे में नामित विकेटकीपरों के लिए उच्चतम स्कोर

183* – एमएस धोनी (भारत) बनाम श्रीलंका, जयपुर, 2005

178 – क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका) बनाम ऑस्ट्रेलिया, सेंचुरियन, 2016

176 – लिटन दास (BAN) बनाम जिम्बाब्वे, सिलहट, 2020

174 – क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका) बनाम बांग्लादेश, मुंबई, 2023

173* – जसकरन मल्होत्रा (यूएसए) बनाम पापुआ न्यू गिनी, अल अमेरात, 2021

undefined

वनडे में नामित विकेटकीपरों द्वारा सर्वाधिक 150 से अधिक स्कोर

3 – क्विंटन डी कॉक

2 – एडम गिलक्रिस्ट

2 – जोस बटलर

undefined

दक्षिण अफ्रीका के लिए विश्व कप की एक पारी में सर्वाधिक छक्के

9 – डेविड मिलर बनाम जिम्बाब्वे, हैमिल्टन, 2015

8 – एबी डिविलियर्स बनाम वेस्टइंडीज, सिडनी, 2015

8 – हेनरिक क्लासेन बनाम बांग्लादेश, मुंबई WS, 2023

7 – हर्शल गिब्स बनाम नीदरलैंड, बैसेटेरे, 2007

7 – क्विंटन डी कॉक बनाम बांग्लादेश, मुंबई WS, 2023

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola